man raped woman victim thrown acid on accused face in arrah bhojpur bihar बिहार में घर में घुसकर महिला से रेप, पीड़िता ने तेजाब फेंक आरोपी का चेहरा जलाया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में घर में घुसकर महिला से रेप, पीड़िता ने तेजाब फेंक आरोपी का चेहरा जलाया

  • घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़िता का पति दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह अपने दो बच्चों के साथ गांव पर रहती है। सोमवार की रात वह घर में अपने बच्चों के साथ बैठी थी। तभी आरोपित उसके घर में घुस गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

Wed, 26 March 2025 07:58 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान संवाददाता, आरा
share
बिहार में घर में घुसकर महिला से रेप, पीड़िता ने तेजाब फेंक आरोपी का चेहरा जलाया

बिहार का भोजपुर जिला एक भयानक कांड से दहल उठा है। यहां घर में घुसकर रिश्ते की भाभी के साथ दुष्कर्म करने और पीड़िता की ओर से आरोपित पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। पूरी घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की सोमवार की रात की है। आरोपित उसी गांव का निवासी महेंद्र सिंह उर्फ महेंद्र यादव है। एसिड अटैक में उसका चेहरा और आंख झुलस गया है। पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस के साथ एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

एफएसएल टीम घटनास्थल से सैंपल कलेक्ट कर मामले की तफ्तीश कर रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़िता का पति दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह अपने दो बच्चों के साथ गांव पर रहती है। सोमवार की रात वह घर में अपने बच्चों के साथ बैठी थी। तभी आरोपित उसके घर में घुस गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आक्रोशित पीड़िता की ओर से घर में बोतल में रखा तेजाब उसके चेहरे पर फेंक दिया गया। इससे उसका चेहरा जल गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्राइम और करप्शन की शिकायत अमित शाह से, राजद सांसद गृहमंत्री से मिले
ये भी पढ़ें:वेतन रोकने से डॉक्टर नाराज, बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ ने दी हड़ताल की चेतावनी

 इसके बाद पीड़िता की ओर से उदवंतनगर थाने में महेंद्र सिंह उर्फ महेंद्र यादव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य को संकलन किया। इधर, थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि रिश्ते में लग रहे देवर की ओर से महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया गया है। इसके बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पीड़िता की मेडिकल जांच कराया गया है। पीड़िता का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब तक 4 मरे और 100 घायल, पटना में बंदरों का आंतक; खौफ में महिलाएं और बच्चे
ये भी पढ़ें:अब पटना से चेन्नई के लिए डायरेक्टर फ्लाइट, 30 मार्च से शुरू होगी उड़ान सेवा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।