flight for chennai from patna airport will start from 30th march अब पटना एयरपोर्ट से चेन्नई के लिए डायरेक्टर फ्लाइट, 30 मार्च से शुरू होगी उड़ान सेवा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अब पटना एयरपोर्ट से चेन्नई के लिए डायरेक्टर फ्लाइट, 30 मार्च से शुरू होगी उड़ान सेवा

  • 30 मार्च से एयर इंडिया एक्सप्रेस पटना से चेन्नई के लिए सीधी उड़ान सेवा प्रतिदिन शुरू करेगी। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट संख्या आईएक्स (एयर इंडिया एक्सप्रेस) 1634 चेन्नई से पटना के लिए 6 बजे सुबह उड़ान भरेगी और 8:50 बजे पटना एयरपोर्ट पर उतरेगी।

Wed, 26 March 2025 06:10 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
अब पटना एयरपोर्ट से चेन्नई के लिए डायरेक्टर फ्लाइट, 30 मार्च से शुरू होगी उड़ान सेवा

पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से चेन्नई के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू होगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह विमान सेवा 30 मार्च से शुरू होगी।मंगलवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इसकी जानकारी दी। 30 मार्च से एयर इंडिया एक्सप्रेस पटना से चेन्नई के लिए सीधी उड़ान सेवा प्रतिदिन शुरू करेगी। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट संख्या आईएक्स (एयर इंडिया एक्सप्रेस) 1634 चेन्नई से पटना के लिए 6 बजे सुबह उड़ान भरेगी और 8:50 बजे पटना एयरपोर्ट पर उतरेगी।

वहीं आईएक्स 1635 पटना से सुबह 9: 20 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 12:10 बजे चेन्नई पहुंचेगी। इसके चालू होने से हवाई जहाज के यात्रियों को चेन्नई तक आवागमन करने में काफी सुविधा होगी। हालांकि पटना हवाई अड्डे से चेन्नई के लिए दूसरे एयरलाइंस द्वारा पहले से सेवा प्रदान की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रात में दूसरे कमरे में सोती है, पत्नी से तंग आकर जान देने वाले पति का सुसाइड नोट
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब तक 4 मरे और 100 घायल, पटना में बंदरों का आंतक; खौफ में महिलाएं और बच्चे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।