rjd mp sudhakar singh meet to amit shah over law and order issues in bihar बिहार में क्राइम और करप्शन की शिकायत अमित शाह से, राजद सांसद सुधाकर सिंह गृहमंत्री से मिले, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में क्राइम और करप्शन की शिकायत अमित शाह से, राजद सांसद सुधाकर सिंह गृहमंत्री से मिले

  • राजद सांसद सुधाकर सिंह ने बताया कि अमित शाह के साथ बैठक के दौरान बिहार में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था की गंभीर चिंताओं को विस्तार से उनके समक्ष रखा। राज्य में बढ़ते अपराध, सामाजिक अशांति और सुरक्षा की चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। राज्य में व्यापक स्तर पर फैले भ्रष्टाचार उनके समक्ष उजागर किया।

Wed, 26 March 2025 07:33 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार में क्राइम और करप्शन की शिकायत अमित शाह से, राजद सांसद सुधाकर सिंह गृहमंत्री से मिले

बिहार में खराब होती कानून-व्यवस्था को लेकर राष्ट्रीय जनता दल नीतीश सरकार को लगातार घेरने के प्रयास में जुटी है। बिहार में बिगड़ी लॉ एंड ऑर्डर की शिकायत अब राजद सांसद ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की है। राजद सांसद सुधाकर सिंह ने खुद अपने एक्स पोस्ट पर इस बात की जानकारी दी है। सांसद सुधाकर सिंह ने एक्स पर लिखा, 'आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन में माननीय केंद्रीय गृह मंत्री से मिलकर बिहार की कानून-व्यवस्था, राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं बिहार के माननीय मुख्यमंत्री जी के बिगड़ते स्वास्थ्य के विषय पर विस्तृत चर्चा किया।

बैठक के दौरान बिहार में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था की गंभीर चिंताओं को विस्तार से उनके समक्ष रखा। राज्य में बढ़ते अपराध, सामाजिक अशांति और सुरक्षा की चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। राज्य में व्यापक स्तर पर फैले भ्रष्टाचार उनके समक्ष उजागर किया। प्रशासनिक तंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही की आवश्यकता पर जोर देना अति आवश्यक है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब पटना से चेन्नई के लिए डायरेक्टर फ्लाइट, 30 मार्च से शुरू होगी उड़ान सेवा
ये भी पढ़ें:अब तक 4 मरे और 100 घायल, पटना में बंदरों का आंतक; खौफ में महिलाएं और बच्चे

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कानून व्यवस्था को लेकर RJD नीतीश सरकार पर लगातार हमलावर है। इस मुद्दे को लेकर मौजूदा विधानसभा सत्र में भी राजद के नेता नीतीश सरकार को घेर रहे हैं। सदन के अंदर और बाहर राष्ट्रीय जनता दल के नेता इस मुद्दे पर सरकार से लगातार जवाब मांग रहे हैं। इसके अलावा राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी इस मुद्दे पर लगातार हमलावर हैं। तेजस्वी यादव कई बार एक्स पर क्राइम बुलेटिन जारी कर सुशासन सरकार पर तंज कसते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वेतन रोकने से डॉक्टर नाराज, बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ ने दी हड़ताल की चेतावनी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।