Man make obscene video of girls and upload on telegram for money in bihar मोबाइल में 100 से अधिक गंदे वीडियो, टेलीग्राम पर अपलोड कर कमाई की कोशिश; पटना में धराया शातिर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मोबाइल में 100 से अधिक गंदे वीडियो, टेलीग्राम पर अपलोड कर कमाई की कोशिश; पटना में धराया शातिर

पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया। फोन की जांच में बच्चियों के 100 से अधिक अश्लील वीडियो मिले। पूछताछ में पता चला कि वह सोशल मीडिया से बच्चियों का वीडियो डाउनलोड करता था। फिर उसे एडिट कर अपने टेलीग्राम चैनल पर अपलोड करता था।

Sun, 12 April 2026 06:19 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share
मोबाइल में 100 से अधिक गंदे वीडियो, टेलीग्राम पर अपलोड कर कमाई की कोशिश; पटना में धराया शातिर

राजधानी पटना से सटे पालीगंज में बच्चियों के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले एक शख्स को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित के मोबाइल से 100 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और चाइल्ड पोर्नोग्राफी की धाराओं में केस दर्ज कर उसे शनिवार को जेल भेज दिया है।

साइबर पुलिस को सूचना मिली थी कि पालीगंज निवासी नितिश किशोर कौशल (32) बच्चियों के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहा है। सूचना के बाद एसआई अनुज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने जांच शुरू की और आरोपित की पहचान की। जांच में उसके मोबाइल की लोकेशन पालीगंज के अख्तियारपुर क्षेत्र में मिली। सत्यापन के बाद साइबर पुलिस ने पालीगंज थाना की मदद से उसके घर पर छापेमारी की। वहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 35 लाख उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा बिजली बिल, 700 करोड़ से ज्यादा बकाया

पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया। फोन की जांच में बच्चियों के 100 से अधिक अश्लील वीडियो मिले। पूछताछ में पता चला कि वह सोशल मीडिया से बच्चियों का वीडियो डाउनलोड करता था। फिर उसे एडिट कर अपने टेलीग्राम चैनल पर अपलोड करता था। आरोपित शादीशुदा है और निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसकी दो बेटियां भी हैं।डीएसपी सह साइबर थाना प्रभारी नीतीश चंद्र धारिया ने बताया कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े वीडियो अपलोड करना और उनका प्रसार करना गंभीर अपराध है।

मोबाइळ-गहने लूटने वाले धराए

रेल पुलिस ने मोबाइल, आभूषण, लैपटॉप और अन्य सामान चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार बदमाशों को पटना से ही सटे दानापुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में बदमाशों ने ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट और चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के स्कूलों ने नहीं दिया खर्च का हिसाब, 18 जिलों के DEO को देना होगा जवाब

शुक्रवार की शाम दानापुर रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर तीन के पास तीन लोग संदिग्ध अवस्था में दिखे। पुलिस को देखते ही वे तेजी से भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उनके गिरोह के अन्य सदस्य भी हैं, जो राघोपुर में रहते हैं। इसके बाद रेल पुलिस ने स्थानीय थाना के सहयोग से गिरोह के सरगना को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला है कि गिरोह के सदस्य कई राज्यों में मोबाइल, आभूषण और अन्य सामान की चोरी करते हैं। गिरफ्तार बदमाशों में राघोपुर का हिमांशु कुमार, खगौल का राहुल सिंह, पश्चिम बंगाल के पुरुलिया का राजेश सिंह और वैशाली के राघोपुर निवासी गिरोह का सरगना राम मोनू उर्फ चंदन कुमार शामिल है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।