बिहार में ब्लू ड्रम वाला कांड, प्रेमिका के पति के टुकड़े करने वाला प्रेमी दोषी करार, शव को गलाना चाहता था
राधा का अखाड़ाघाट बांध रोड के सुभाष के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इसका राकेश विरोध करता था। राधा ने प्रलोभन देकर राकेश को दिल्ली से बुलाया और सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव के टुकड़े-टुकड़े कर उसे गलने के लिए ब्लू रंग के ड्रम में रखकर कमरे को बंद कर दिया।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में नगर थाना के बालूघाट मोहल्ले में चार वर्ष पहले राधा देवी से प्रेम प्रसंग में उसके पति राकेश सहनी की हत्या के मामले में प्रेमी सुभाष शर्मा को दोषी करार दिया गया है। सुभाष अखाड़ाघाट बांध रोड का रहने वाला है। किराए के कमरे में रह रहे राकेश की हत्या करने के बाद सुभाष ने शव के टुकड़े-टुकड़े कर उसे गलाने के लिए ड्रम में रख दिया था। सेशन ट्रायल के बाद जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-16 ने मंगलवार को उसे दोषी करार दिया। सजा के बिंदू पर 13 फरवरी को सुनवाई होगी। बिहार के 'ब्लू ड्रम' वाले कांड के बारे में जानकर आप चौक जाएंगे।
राकेश के भाई कर्पूरी नगर अखाड़ाघाट निवासी दिनेश सहनी ने 19 सितंबर 2021 को नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें राकेश की पत्नी राधा देवी, उसकी साली कृष्णा देवी, साढ़ू विकास कुमार व सुभाष शर्मा को नामजद किया था। एफआईआर में उसने कहा था कि उसका भाई राकेश दिल्ली में रहता था। उसकी पत्नी राधा अपने तीन बच्चों, बहन व उसके पति के साथ बालूघाट मोहल्ले में तीन मंजिले मकान में उतरी तल पर किराए पर रह रही थी।
राधा का अखाड़ाघाट बांध रोड के सुभाष के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इसका राकेश विरोध करता था। राधा ने प्रलोभन देकर राकेश को दिल्ली से बुलाया और सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव के टुकड़े-टुकड़े कर उसे गलने के लिए ब्लू रंग के ड्रम में रखकर कमरे को बंद कर दिया। दिनेश ने बताया था कि कुछ दिनों से उसका भाई राकेश दिखाई नहीं दिया तो उसकी पत्नी रिंकू देवी खोज-खबर लेने गई। बताया कि राकेश बाहर गया है।
ड्रम में विस्फोट होने के बाद लगी आग, बुझाने के दौरान खुलासा
18 सितंबर 2021 की रात करीब आठ बजे राधा के बंद किराए के कमरे में विस्फोट होने के बाद आग लग गई। आगे बुझाने फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची तो हत्याकांड का खुलासा हुआ। 19 सितंबर 2021 की सुबह पुलिस ने कमरे के रखे ड्रम से शव के टुकड़ों को निकाला। केस दर्ज होने के बाद 22 सितंबर 2021 को सुभाष को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। वह राधा के साथ भागने का प्रयास कर रहा था। सुभाष ने पुलिस के समक्ष बताया था कि वह व राकेश शराब के धंधे में पार्टनर था। राकेश अपनी पत्नी राधा से बराबर झगड़ा करता था।
उसके घर आने-जाने के क्रम में राधा व उसके बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। इसका राकेश विरोध करता था। 11 सितंबर 2021 को राकेश को दिल्ली से बुलाया गया और 13 सितंबर की शाम उसकी तेज हथियार से हत्या की गई। गर्दन काट कर सिर को अलग व हाथ पैर के टुकड़े-टुकड़े कर पहले से लाए गए ड्रम में रख कर दिया गया। शव को गलाने व दुर्गंध नहीं निकले इसके लिए ड्रम में नमक, ब्लीचिंग पाउडर व फिनाइल डाला गया। इसी में रिएक्शन के कारण 18 सितंबर की शाम विस्फोट हो गया। पुलिस ने सुभाष के विरुद्ध 15 नवंबर 2021 को चार्जशीट दाखिल की थी।अन्य आरोपितों के विरुद्ध जांच जारी रखा था।




साइन इन