fog in day and cold in night imd predicts rain in bihar weather Bihar Weather: दिन में कोहरा और रात में ठंड, बारिश की भी संभावना; बिहार में मौसम का हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: दिन में कोहरा और रात में ठंड, बारिश की भी संभावना; बिहार में मौसम का हाल

Bihar Weather: बुधवार को मौसम पूर्वानुमान में विभाग ने बिहार के उत्तरी एवं दक्षिण-पश्चिम भाग के जिलों में एक या दो स्थानों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा शेष भागों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा सुबह के समय देखने को मिल सकता है।

Wed, 4 Feb 2026 07:40 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
Bihar Weather: दिन में कोहरा और रात में ठंड, बारिश की भी संभावना; बिहार में मौसम का हाल

Bihar Weather: बिहार में मौसम खूब रंग बदल रहा है। यहां सुबह-सुबह लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। इसके बाद दिन चढ़ने के साथ ही धूप खिल रही है और लोगों को राहत मिल रही है। शाम के वक्त कुछ जिलों में ठंडी पछुआ हवाएं चल रही हैं जिसकी वजह से लोगों को रात के वक्त फिर हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। इसके अलावा सुबह के वक्त कुछ जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा भी देखने को मिल रहा है। हालांकि, ज्यादातर जिलों में फरवरी के पहले हफ्ते में ही धूप तीखी हो चली है और धूप में गर्मी का अनुभव हो रहा है।

बुधवार को मौसम पूर्वानुमान में विभाग ने बिहार के उत्तरी एवं दक्षिण-पश्चिम भाग के जिलों में एक या दो स्थानों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा शेष भागों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा सुबह के समय देखने को मिल सकता है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम भाग के जिलों के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि शेष भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फ्री बिजली के बाद अब 58 लाख गरीबों के छत पर मुफ्त सोलर प्लांट, बजट में ऐलान

गुरुवार के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि बिहार के उत्तरी भाग के जिलों के एक या दो स्थानों में सुबह के समय घने स्तर का कोहरा छाया रह सकता है। जबकि शेष हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले एक-दो दिनों के दौरान बिहार में अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तापमान गिर सकता है। इसके अलावा अनेक स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में स्विगी डिलीवरी बॉय ने पर चलाई गोली, हाथापाई के बाद भीड़ ने पकड़ा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।