man dead body found in patna pirbahor family said murder his ear was cut पटना में घर में मिली युवक की लाश, परिजनों बोले- मर्डर हुआ, एक कान भी काट लिया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में घर में मिली युवक की लाश, परिजनों बोले- मर्डर हुआ, एक कान भी काट लिया

कौशलेंद्र मूल रूप से गया जी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पटना में कौशलेंद्र पीरबहोर इलाके के बाकरगंज सागर मार्केट में रहते थे। रविवार की देर रात कमरे में उनका शव मिला है। परिजनों का कहना है कि उनका एक कान काट लिया गया है।

Mon, 21 July 2025 10:54 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
पटना में घर में मिली युवक की लाश, परिजनों बोले- मर्डर हुआ, एक कान भी काट लिया

पटना में एक युवक की लाश घर में मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान कौशलेंद्र के तौर पर हुई है। कौशलेंद्र मूल रूप से गया जी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पटना में कौशलेंद्र पीरबहोर इलाके के बाकरगंज सागर मार्केट में रहते थे। रविवार की देर रात कमरे में उनका शव मिला है। परिजनों का कहना है कि उनका एक कान काट लिया गया है।

पटना के पीरबहोर इलाके के घर से कौशलेंद्र की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। इलाके के लोग मौत को लेकर अपनी-अपनी तरफ से कयास लगा रहे हैं। इधर घर में लाश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी इसकी गहन तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें नजर आ रहा है कि मृतक के घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तौसीफ ने फोन पर निशु को बताई चंदन को मारने की बात, दिल्ली भागने की थी तैयारी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एम्स पटना के छात्र की मौत में लव अफेयर का एंगल, एनेस्थीसिया का ओवरडोज की आशंका
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।