man beaten on road in nawada district bihar after instagram post इंस्टाग्राम पर डायलॉगबाजी पड़ी भारी, नाराज युवकों ने सड़क पर सरेआम लात-घूंसे से पीटा; 10 लोगों पर केस, Bihar Hindi News - Hindustan
More

इंस्टाग्राम पर डायलॉगबाजी पड़ी भारी, नाराज युवकों ने सड़क पर सरेआम लात-घूंसे से पीटा; 10 लोगों पर केस

  • मारपीट का यह वीडियो हिसुआ थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी हाई स्कूल के पास का बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि इस युवक ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी डायलॉगबाजी में कुछ लोगों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।

Tue, 28 Jan 2025 01:36 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, नवादा
share
इंस्टाग्राम पर डायलॉगबाजी पड़ी भारी, नाराज युवकों ने सड़क पर सरेआम लात-घूंसे से पीटा; 10 लोगों पर केस

बिहार में एक युवक की सरेआम सड़क पर पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर डायलॉगबाजी के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल करन पर युवक की बेरहमी से पिटाई की गई है। युवक को लात-घूंसे और चप्पल से पीटा जा रहा है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस वीडियो में जिस शख्स की बेरहमी से पिटाई की जा रही है उसपर सोशल मीडिया पर अपना धौंस जमाने के लिए उलजुलूल डायलॉगबाजी करने का आरोप है।

मारपीट का यह वीडियो हिसुआ थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी हाई स्कूल के पास का बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि इस युवक ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी डायलॉगबाजी में कुछ लोगों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। जिसके कारण उसकी पिटाई की गई है। इलाके के कुछ लोगों को युवक की यह करतूत नागवार गुजरी जिसके बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालने वाले युवक को खोज कर उसकी पिटाई कर दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पप्पू को झारखंड सरकार से आस, CM हेमंत सोरेन से मांगी जेड प्सल सुरक्षा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 26 करोड़ के घोटाले से पर्दा उठा बोले डिप्टी CM - तेजस्वी के समय हुआ

बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक ने हिसुआ के एसटी/एससी थाने में 1 नामजद और 9 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराई है। यह भी कहा जा रहा है कि युवक ने कहा है कि उसने फेमस होने के लिए इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गया में कालका मेल पर भीड़ ने किया हमला, एसी कोच के शीशे तोड़े; जमकर बवाल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंच टूटा और धड़ाम से गिरे राजद सांसद अभय कुशवाहा, गया में हादसा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।