Make own children ministers but unleash batons on youth Tejashwi Yadav lashes out Samrat government. अपने बच्चों को मंत्री बना लो, युवाओं पर डंडे चला दो; TRE 4 प्रदर्शन पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अपने बच्चों को मंत्री बना लो, युवाओं पर डंडे चला दो; TRE 4 प्रदर्शन पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए ने चुनाव से पहले बीपीएससी टीआरई 4 की वैकेंसी जारी करने का वादा किया था। सरकार बनने के महीनों बाद भी बहाली नहीं निकाली गई, अब बेरोजगार युवा विज्ञापन की मांग कर रहे हैं तो उन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं।

Fri, 8 May 2026 06:30 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
अपने बच्चों को मंत्री बना लो, युवाओं पर डंडे चला दो; TRE 4 प्रदर्शन पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव

बिहार लोक सेवा आयोग चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (BPSC TRE 4) का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पटना पुलिस के लाठीचार्ज पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने एक दिन पहले हुए सम्राट कैबिनेट के विस्तार पर भी तंज कसा। तेजस्वी ने कहा कि अपने-अपने बच्चे को मंत्री बना लो और युवाओं पर लाठी चला दो। बिहार में यही हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में एनडीए सरकार के गठन के 6 महीने बाद भी टीआरई-4 भर्ती का विज्ञापन नहीं निकला। उलटे वैकेंसी की मांग करने पर लाठियां बरसाई जा रही हैं।

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "एनडीए के नेताओं ने बिना चुनावी प्रक्रिया में भागीदार किए, अपने बच्चों को मंत्री बना दिया। लेकिन बिहार के लाखों युवा, जिन्होंने सालों मेहनत कर पढ़ाई की है, उनसे चुनाव से पूर्व एनडीए के नेताओं द्वारा वादा किया गया था कि TRE-4 की वैकेंसी जारी की जाएगी। लेकिन सरकार गठन के महीनों बाद भी विज्ञापन नहीं निकला है। अब लाठियां बरसाई जा रही हैं।"

तेजस्वी ने सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार से सवाल किया है कि बिहार के युवाओं से इतनी नफरत क्यों है? उन पर अत्याचार क्यों किया जा रहा है? नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि युवा सिर्फ सरकार से वादा निभाने के लिए कह रहे हैं, जिस वादे के आधार पर उनसे वोट मांगा गया था। ये युवा बस अपना अधिकार मांग रहे हैं, वे केवल परीक्षा आयोजित करने के लिए कह रहे हैं। ताकि अपनी प्रतिभा दिखा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:TRE Protest LIVE: लाठीचार्ज-बारिश के बाद भी डटे बेरोजगार; नेता छूटेगा, तब वार्ता

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार की मौजूदा सरकार रोजगार विरोधी है और बेरोजगारों पर अत्याचार कर रही है। उन्होंने कहा कि एनडीए की युवाओं से वादाखिलाफी बिहार नहीं भूलेगा। बता दें कि पटना में बीपीएससी टीआरई 4 का विज्ञापन निकालने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। अभ्यर्थी घंटों पटना की सड़कों पर आंदोलन कर डटे रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेरोजगारों पर लाठीचार्ज से भड़के चिराग पासवान, बोले- नई सरकार को थोड़ा समय दें

शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज से कांग्रेस भी भड़की

​बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने पटना पुलिस द्वारा युवाओं पर लाठीचार्ज की निंदा की है। शुक्रवार को बयान जारी कर उन्होंने कहा कि अपना हक मांग रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर लात-घूंसों और लाठियों का प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है। ​उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ करोड़ों रोजगार देने का दावा करती है। वहीं, दूसरी तरफ राज्य का खजाना खाली हो चुका है और सरकार हर महीने करोड़ों के कर्ज पर चल रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BPSC TRE- 4 परीक्षा के आंदोनकारियों पर लाठीचार्ज; विज्ञापन और पीटी-मेंस पर बवाल
ये भी पढ़ें:कल सरकार का विस्तार, आज रोड पर उतरे बेरोजगार; पटना में TRE प्रदर्शन पर लाठीचार्ज
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।