BPSC TRE 4 Protest Highlights: दोबारा लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शनकारी तितर-बितर, घर लौटे बेरोजगार BPSC TRE 4 Protest LIVE batoncharged Job aspirants camp in Patna say talk after police release youth leader Dileep kumar - bihar news
More
Hindi NewsबिहारBPSC TRE 4 Protest Highlights: दोबारा लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शनकारी तितर-बितर, घर लौटे बेरोजगार

BPSC TRE 4 Protest Highlights: दोबारा लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शनकारी तितर-बितर, घर लौटे बेरोजगार

BPSC TRE 4 Protest LIVE: बीपीएससी द्वारा अब तक शिक्षक भर्ती परीक्षा का विज्ञापन नहीं निकालने से भड़के बेरोजगारों का प्रदर्शन पटना में लाठीचार्ज के बाद डट गया है। नेता दिलीप कुमार की रिहाई के बाद ही आंदोलनकारी बात करेंगे।

BPSC TRE 4 Protest Highlights: दोबारा लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शनकारी तितर-बितर, घर लौटे बेरोजगार

Bihar BPSC TRE 4 Protests

Ritesh Verma| लाइव हिन्दुस्तान,पटना | Fri, 08 May 2026 08:16 PM
हमें फॉलो करें

BPSC TRE 4 Protest Highlights: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) से चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4) के लिए बहाली का विज्ञापन अब तक नहीं निकलने से आंदोलित युवक और युवतियां पटना में लाठीचार्ज के बाद जेपी गोलंबर पर डटे थे, लेकिन शाम में दोबारा लाठीचार्ज के बाद उनकी भीड़ तितर-बितर हो गई। बेरोजगार नौजवान घर लौट गए हैं। शिक्षा मंत्री के आवास तक मार्च कर रहे संभावित आवेदकों को पुलिस ने दोपहर में जेपी गोलंबर पर रोका था। बैरिकेडिंग को आंदोलनकारी जब लांघने लगे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। उसके बाद स्टूडेंट्स गोलंबर के पास ही सड़क पर बैठ गए थे।

आंदोलनकारी वार्ता के लिए भी नहीं जा रहे थे और मांग कर रहे थे कि पहले छात्र नेता दिलीप कुमार को छोड़ा जाए, जिनको पुलिस ने लाठीचार्ज से पहले ही हिरासत में ले लिया था। उनकी रिहाई के बारे में अभी कोई खबर नहीं है। शाम 4 बजे आधे घंटे की तेज बारिश और आंधी-तूफान में आंदोलनकारी भींग गए, लेकिन जेपी गोलंबर पर डटे हुए थे। लेकिन शाम होने के बाद पुलिस ने फिर से लाठी चलाई तो प्रदर्शनकारी बिखर गए और सड़क पर से उनकी भीड़ हट गई।

चिराग पासवान ने दुर्भाग्यपूर्ण कहा, तेजस्वी यादव बोले- अपने बच्चे मंत्री, युवाओं को लाठी

राज्य के नए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि जल्द ही टीआरई 4 की भर्ती आएगी। तिवारी ने इसको लेकर शाम में कोई बैठक बुलाई है, इस तरह की चर्चा आंदोलन स्थल पर चल रही है। छात्र नेता दिलीप कुमार की रिहाई होने के बाद ही वार्ता को लेकर जारी गतिरोध के बीच नेताओं के बयान आने लगे हैं। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि सरकार को कुछ समय देना चाहिए, क्योंकि एक दिन पहले ही कैबिनेट विस्तार हुआ है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने इसे कैबिनेट विस्तार में परिवारवाद से जोड़ते हुए कहा कि अपने बच्चों को मंत्री बना रहे हैं और नौकरी मांग रहे बेरोजगारों पर लाठी चलवा रहे हैं।

टीआरई 4 के लिए जारी आंदोलन से जुड़ी और खबरें:-

BPSC TRE- 4 परीक्षा के आंदोनकारियों पर लाठीचार्ज; विज्ञापन और पीटी-मेंस पर बवाल

कल सम्राट सरकार का विस्तार, आज रोड पर उतरे बेरोजगार; पटना में TRE 4 भर्ती परीक्षा के लिए प्रदर्शन पर लाठीचार्ज

8 May 2026, 08:07:52 PM IST

Bihar BPSC TRE 4 Protest LIVE: शाम में दोबारा लाठीचार्ज, आंदोलनकारियों की भीड़ तितर-बितर हो गई

Bihar BPSC TRE 4 Protest LIVE: गेपी गोलंबर के पास जमे अभ्यर्थियों पर शाम को दोबारा लाठीचार्ज किया गया। हालांकि इसमें किसी को गंभीर चोट नहीं आई। अभ्यर्थियों को वहां से हटाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। लाठीचार्ज के बाद आंदोलनकारियों की भीड़ तितर-बितर हो गई। पुलिस ने अभी तक छात्र नेता दिलीप कुमार को नहीं छोड़ा है।

8 May 2026, 06:37:32 PM IST

Bihar BPSC TRE 4 Protest LIVE: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने भी लाठी चलाने की निंदा की, सरकार को रोजगार के वादे की याद दिलाई

Bihar BPSC TRE 4 Protest LIVE: ​बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की है। उन्होंने कहा कि हक मांग रहे अभ्यर्थियों पर लात-घूंसों और लाठियों का प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है। सरकार एक तरफ करोड़ों रोजगार देने का दावा करती है, दूसरी तरफ राज्य का खजाना खाली है और सरकार हर महीने करोड़ों के कर्ज पर चल रही है।

8 May 2026, 06:18:36 PM IST

Bihar BPSC TRE 4 Protest LIVE: लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव, कहा- बच्चे को मंत्री बना लो, युवाओं पर लाठी चला दो

Bihar BPSC TRE 4 Protest LIVE: नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट लिखकर कहा है कि अपने-अपने बच्चों को मंत्री बना रहे और युवाओं पर लाठी चलवा रहे। राजद नेता ने कहा कि चुनाव से पहले NDA के नेताओं ने वादा किया गया था कि TRE-4 की वैकेंसी जारी की जाएगी, लेकिन 6 महीने बाद भी विज्ञापन नहीं निकला है। उलटे वैकेंसी मांगने पर लाठियां बरसाई जा रही है।

पूरी खबर पढ़ें- अपने बच्चों को मंत्री बना लो, युवाओं पर डंडे चला दो; TRE 4 प्रदर्शन पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव

8 May 2026, 06:12:15 PM IST

Bihar BPSC TRE 4 Protest LIVE: लाठीचार्ज से चिराग पासवान नाराज, युवाओं से कहा- नई सरकार को थोड़ा समय दें

Bihar BPSC TRE 4 Protest LIVE: लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लाठीचार्ज की निंदा की है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। चिराग ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि कल ही मंत्रिमंडल विस्तार हुआ है। ऐसे में थोड़ा समय दें और धैर्य रखें।

पूरी खबर पढ़ें- बेरोजगारों पर लाठीचार्ज से भड़के चिराग पासवान, प्रदर्शनकारियों से बोले- नई सरकार को थोड़ा समय दें

8 May 2026, 05:46:02 PM IST

Bihar BPSC TRE 4 Protest LIVE: आंदोलनकारियों ने रखी शर्त- पहले छात्र नेता दिलीप कुमार की हो रिहाई, तभी होगी वार्ता

Bihar BPSC TRE 4 Protest LIVE: पटना प्रशासन आंदोलनकारियों को मनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वो मान नहीं रहे हैं। अफसरों से वार्ता के लिए उन्होंने शर्त रख दी है कि पहले छात्र नेता दिलीप कुमार को पुलिस छोड़े, तभी वार्ता होगी। उनका कहना है कि वार्ता दिलीप की मौजूदगी और उनके नेतृत्व में ही होगी। पुलिस ने छात्र नेता दिलीप को प्रदर्शन से पहले ही हिरासत में ले लिया था। एसडीएम रितिका मिश्रा सहित तमाम अधिकारी समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभ्यर्थी दिलीप कुमार के नेतृत्व में ही वार्ता करने पर अड़े हैं।

8 May 2026, 05:17:44 PM IST

Bihar BPSC TRE 4 Protest LIVE: दिन में अंधेरा छाया, तेज बारिश हो गई, लेकिन जेपी गोलंबर से हिल नहीं रहे आंदोलनकारी बेरोजगार

Bihar BPSC TRE 4 Protest LIVE: पटना में दोपहर 4 बजे के करीब दिन में अंधेरा छा गया और तेज बारिश हुई, लेकिन आंदोलनकारी जेपी गोलंबर से हिले नहीं। अब मौसम फिर ठीक हो चुका है और बारिश में गीले हो गए नौजवान सड़क पर ही डटे हुए हैं।

8 May 2026, 05:08:49 PM IST

Bihar BPSC TRE 4 Protest LIVE: आंदोलन स्थल पर चर्चा- शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शाम में बैठक बुलाई है

Bihar BPSC TRE 4 Protest LIVE: आंदोलन स्थल पर छात्र-छात्राओं के बीच चर्चा चल रही है कि नए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विभाग का काम संभालने के बाद आज शाम में विभागीय अधिकारियों की बैठक बुलाई है। नौजवानों को उम्मीद है कि इस बैठक से भर्ती का विज्ञापन जल्द निकलने का रास्ता निकल सकता है और कोई ठोस घोषणा हो सकती है। बीपीएससी ने पिछले महीने कहा था अप्रैल के तीसरे हफ्ते में विज्ञापन आ जाएगा और चौथे हफ्ते में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

8 May 2026, 05:08:49 PM IST

Bihar BPSC TRE 4 Protest LIVE: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा- टीआरई 4 की बहाली शीघ्र निकलेगी

Bihar BPSC TRE 4 Protest LIVE: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि टीआरई 4 की बहाली शीघ्र निकलेगी। प्रदर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में तिवारी ने कहा कि किसी प्रकार की बहाली नहीं फंसेगी और सारी समस्याओं का समाधान निकलेगा।

8 May 2026, 05:08:49 PM IST

Bihar BPSC TRE 4 Protest LIVE: सम्राट चौधरी सरकार के कैबिनेट विस्तार के दूसरे ही दिन छात्र आंदोलन से हड़कंप

Bihar BPSC TRE 4 Protest LIVE: एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ था। सम्राट ने भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी को नया शिक्षा मंत्री बनाया है। तिवारी ने आज ही दोपहर में शिक्षा विभाग का प्रभार लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।