Major action taken in the paper leak case Chandan kumar member of Sanjeev Mukhiya gang arrested from Patna पेपर लीक मामले में बड़ा ऐक्शन; संजीव मुखिया गैंग का मेंबर चंदन पटना से गिरफ्तार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पेपर लीक मामले में बड़ा ऐक्शन; संजीव मुखिया गैंग का मेंबर चंदन पटना से गिरफ्तार

2024 में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की टीआरई-3 परीक्षा के पेपर लीक में भी चंदन आरोपित है। उसने संजीव मुखिया को कुछ अभ्यर्थी भी उपलब्ध कराए थे। हालांकि पेपर लीक होने के कारण बाद में यह परीक्षा रद्द हो गई थी।

Mon, 15 Dec 2025 11:23 PMsandeep हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
पेपर लीक मामले में बड़ा ऐक्शन; संजीव मुखिया गैंग का मेंबर चंदन पटना से गिरफ्तार

आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न पत्र लीक करने वाले संजीव मुखिया गिरोह के सदस्य चंदन कुमार उर्फ चंदन गोयल उर्फ चंदन सर को सोमवार को पटना के अगमकुआं इलाके से गिरफ्तार कर लिया। मूल रूप से शेखपुरा के बुधौली निवासी चंदन को कोर्ट में पेश कर बेऊर जेल भेज दिया गया। चंदन कुमार पटना के अगमकुआं इलाके में प्रतियोगी परीक्षाओं में सेटिंग कराने के लिए परीक्षार्थियों की तलाश कर रहा था। वह पूर्व में प्रतियोगी परीक्षाओं में सेटिंग कराने से संबंधित पत्रकार नगर थाना कांड संख्या 244/17 एवं 224/17 तथा आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या 06/24 में भी वांछित है। इन सभी कांडों की जांच चल रही है। चंदन 2017 में टीईटी में सेटिंग कराने के आरोप में कंकड़बाग थाने से जेल जा चुका है।

इसके अलावा उसने एलडीसी एवं एमटीएस की परीक्षा में संजीव मुखिया के साथ मिलकर परीक्षार्थियों की सेटिंग की थी। वर्ष 2017 में आयोजित नीट में वह संजीव मुखिया और उसके बेटे शिव के साथ सेटिंग कराने में शामिल था। इस मामले में पत्रकारनगर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। वर्ष 2024 में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की टीआरई-3 परीक्षा के पेपर लीक में भी चंदन आरोपित है। उसने संजीव मुखिया को कुछ अभ्यर्थी भी उपलब्ध कराए थे। हालांकि पेपर लीक होने के कारण बाद में यह परीक्षा रद्द हो गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:EOU की रिमांड पर संजय कुमार खोलेगा राज? संजीव मुखिया गिरोह के मेंबर पर शिकंजा
ये भी पढ़ें:नीट पेपर लीक: संजीव मुखिया और बबलू शर्मा ने EOU के सामने उगले राज, रिमांड पर पूछ

ईओयू के अनुसार, पूछताछ के दौरान चंदन ने बताया कि इनके गिरोह में संजीव मुखिया, उसका बेटा शिव, संजय प्रभात, बबलू भूमिहार उर्फ अश्विनी कुमार समेत कई लोग शामिल हैं, जो देशभर में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक कराकर अभ्यर्थियों से रुपये वसूलते हैं। उन्हें नौकरी दिलाने का काम करते रहे है। इस गिरोह के संबंध में काफी महत्वपूर्ण जानकारियां पूछताछ के क्रम में मिली हैं। इस पर ईओयू कार्रवाई कर रही है तथा आगामी परीक्षाओं में कदाचार या सेटिंग रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।