EOU question sanjiv mukhiya and babloo sharma in neet paper leak नीट पेपर लीक: संजीव मुखिया और बबलू शर्मा ने EOU के सामने उगले राज, रिमांड पर पूछताछ, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीट पेपर लीक: संजीव मुखिया और बबलू शर्मा ने EOU के सामने उगले राज, रिमांड पर पूछताछ

जांच के क्रम में पुलिस को नीट प्रश्न पत्र लीक करने को लेकर कई अन्य साक्ष्य मिले थे। ईओयू ने बाद में पत्रकारनगर थाने में दर्ज दोनों मामलों की जांच अपने हाथ में ले ली थी। इसी मामले में पूछताछ के लिए बेऊर जेल में बंद संजीव मुखिया और बबलू शर्मा को रिमांड पर लिया।

Mon, 8 Dec 2025 07:50 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
नीट पेपर लीक: संजीव मुखिया और बबलू शर्मा ने EOU के सामने उगले राज, रिमांड पर पूछताछ

ईओयू ने आठ वर्ष पुराने नीट पेपर लीक से जुड़े मामले में माइस्टरमाइंड संजीव मुखिया और बबलू शर्मा को एक दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इस दौरान दोनों आरोपितों ने ईओयू के समक्ष बिहार में हुए पेपर लीक मामले में कई अहम खुलासे किए। माना जा रहा है कि पूछताछ में मिले सुराग के बाद ईओयू अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जल्द ही बड़ी कार्रवाई कर सकती है।

पत्रकार नगर थाने में 2017 में इससे संबंधित दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें संजीव मुखिया का बेटा डॉ. शिव कुमार उर्फ बिट्टू भी आरोपित है। दूसरे राज्य से नीट के प्रश्न पत्र लेकर आ रही गाड़ी में डॉ. शिव को पुलिस ने पकड़ा था। हालांकि, संजीव मुखिया और बबलू भागने में कामयाब हो गए थे।

जांच के क्रम में पुलिस को नीट प्रश्न पत्र लीक करने को लेकर कई अन्य साक्ष्य मिले थे। ईओयू ने बाद में पत्रकारनगर थाने में दर्ज दोनों मामलों की जांच अपने हाथ में ले ली थी। इसी मामले में पूछताछ के लिए बेऊर जेल में बंद संजीव मुखिया और बबलू शर्मा को रिमांड पर लिया। हालांकि इस मामले में दोनों को पहले ही जमानत मिल चुकी है। सीबीआई ने भी पिछले वर्ष हुए नीट पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया को रिमांड लेकर पूछताछ की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में गंगा कम मैली होगी, पटना के प्रदूषित पानी के ट्रीटमेंट बन गया प्लान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।