मैथिली ठाकुर ने विधानसभा में MLA की शपथ का वीडियो दिखाने पर यूट्यूब चैनल पर ऐक्शन लिया
अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने एक यूट्यूब चैनल पर विधानसभा में उनका MLA की शपथ का वीडियो दिखाने पर ऐक्शन लिया है। मिथिला मिरिर नाम के समाचार संस्थान ने दावा किया है। वीडियो स्ट्राइक मरवाकर डिलीट मैथिली ने डिलीट करवाया है।

बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर पहली बार दरभंगा के अलीनगर से विधायक बनीं मैथिली ठाकुर ने एक यूट्यूब चैनल पर विधायकी की शपथ लेते अपना वीडियो दिखाने पर एक्शन लिया है। उन्होने स्ट्राइक मरवाकर वीडियो डिलीट करवा दिया है। मिथिला मिरर नाम के समाचार संस्थान ने ये दावा किया है। इस मामले को लेकर संस्थान ने एक्स पर पीएम मोदी, सीएम नीतीश कुमार, गृह मंत्री अमित शाह और बिहार विधानसभा अध्यक्ष को टैग करते हुए पोस्ट किया है। साथ ही पूछा है कि क्या कोई विधायक विधानसभा सत्र के वीडियो को हटवा सकता है।
मिथिला मिरर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मिथिला मिरर मैथिली भाषा का अग्रणी समाचार संस्थान है जो कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान है। 1 दिसंबर 2025 को बिहार विधानसभा में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का विधानसभा द्वारी जारी वीडियो के आधार पर मिथिला मिरर ने मिथिला क्षेत्र के उन सभी विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह का प्रसारण किया जो मैथिली भाषा में शपथ लिए थे। दरभंगा से मैथिली में शपथ लेने वाले विधायकों में अलीनगर से विधायक मैथिली ठाकुर का भी शपथ ग्रहण का वीडियो उसी में था।
कल रात करीब 12 बजे मैथिली ठाकुर के द्वारा मिथिला मिरर पर अपलोडेड वीडियो को स्ट्राइक मारकर हटवा दिया गया। महोदय क्या संसद या विधानसभा के सत्र का वीडियो किसी विधायक द्वारा स्ट्राइक मरवाकर हटवाया जा सकता है ? जो विशेषाधिकार माननीय लोकसभा अध्यक्ष और माननीय विधानसभा अध्यक्ष को प्राप्त है उसे कोई व्यक्ति या विधायक हटा सकता है ? क्या यह उचित है, क्या कोई पत्रकार संसद या विधानसभा की कोई कार्रवाही का प्रसारण अब नहीं करता सकता है?




साइन इन