Maithili Thakur rejected health minister Mangal Pandey answer giving points मैं मंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं, मंगल पांडेय के उत्तर पर मैथिली ठाकुर ने उठाया सवाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मैं मंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं, मंगल पांडेय के उत्तर पर मैथिली ठाकुर ने उठाया सवाल

मैथिली ने साफ शब्दों में कहा कि वह मंत्री के उत्तर से कतई संतुष्ट नहीं हैं। बताया कि जवाब में भवन को जर्जर नहीं बल्कि मरम्मति की जरूरत बताई गयी है। मंत्री जी फिर से जांच करा सकते हैं। अस्पताल का भवन जर्जर है।

Mon, 9 Feb 2026 09:02 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
मैं मंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं, मंगल पांडेय के उत्तर पर मैथिली ठाकुर ने उठाया सवाल

बिहार विधानसभा में बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपनी पार्टी के नेता और स्वास्थ्य मंत्री पर सवाल उठा दिया। अलीनगर की विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने क्षेत्र के एक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर सदन में सवाल पूछा था। इस पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे की ओर लिखित जवाब आया था। पूरक प्रश्न के दौरान मैथिली ने कहा कि जो उत्तर दिया गया है उसका तथ्य वास्तविकता से बिल्कुल परे है। मंत्री चाहें तो फिर से जांच करा लें। मैथिली ठाकुर जब बोल रही थीं तब पूरा सदन चुपचाप सुन रहा था।

जानी-मानी लोक गायिका मैथिली ठाकुर दरभंगा के अलीनगर विधानसभा का प्रतिनिधित्व करती हैं। सदन में उन्होंने अपने क्षेत्र के एक जर्जर भवन वाले अस्पताल की बदहाली पर पर स्वास्थ्य विभाग की निद्रा पर सवाल उठाया था। विभाग की ओर से उसका लिखित जवाब दिया गया।

प्रश्नकाल काल के दौरान उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मंत्री जी के उत्तर से कतई संतुष्ट नहीं हैं। बताया कि जवाब में भवन को जर्जर नहीं बल्कि मरम्मति की जरूरत बताई गयी है। मंत्री जी फिर से जांच करा सकते हैं। अस्पताल का भवन जर्जर है और एक छोटे से भाग में करीब 7 पंचायतों की पचास हजार की आबादी का इलाज किया जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा का वॉच टावर मजबूत; भावुक हुए नितिन नवीन- मोदी, शाह,नड्डा का आभार जताया

उन्होंने कहा कि अस्पताल में पहले दो एमबीबीएस डॉक्टर थे। अब एक आयुष डॉक्टर के सहारे अस्पताल चल रहा है। छुट्टी पर रहने पर कोई डॉक्टर नहीं मिलते हैं। मैथिली ठाकुर ने जोर देकर कहा कि इस क्षेत्र को दो एमबीबीएस डॉक्टर मिलना बहुत जरुरी है ताकि जनता के स्वास्थ्य का उचित खयाल रखा जा सके। उन्होंने कहा कि बचपन से मंगल पांडे को स्वास्थ्य मंत्री के रूप में काम करते देखा है। उनसे बहुत उम्मीद भी है। मैथिली ठाकुर ने अपने शालिनता भरे अंदाज में बात करके सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

मैथिली ठाकुर मिथिला की लोक गायिका हैं। छोटी उम्र में ही उन्होंने कला के क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल किया है। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सम्मानित हो चुकी हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने ऑफर करके उन्हें यूथ आइकॉन को मैदान में उतारा और सीट पर जीत हासिल हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैथिली ठाकुर ने विस में MLAकी शपथ का वीडियो दिखाने पर यूट्यूब चैनल पर ऐक्शन लिया
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।