BJP's watchtower strong Nitin Naveen became emotional expressed gratitude to Modi Shah Nadda Rajnath भाजपा का वॉच टावर मजबूत; भावुक हुए नितिन नवीन- मोदी, शाह,नड्डा, राजनाथ का आभार जताया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

भाजपा का वॉच टावर मजबूत; भावुक हुए नितिन नवीन- मोदी, शाह,नड्डा, राजनाथ का आभार जताया

नितिन नवीन ने कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित बनाने में बिहार अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हम सबको मिलकर बिहार का भविष्य स्वर्णिम बनाना है। 

Mon, 9 Feb 2026 03:53 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
भाजपा का वॉच टावर मजबूत; भावुक हुए नितिन नवीन- मोदी, शाह,नड्डा, राजनाथ का आभार जताया

Nitin Nabin in Patna: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को पटना पहुंचे। वे दो दिवसीय बिहार दौरे पर आए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वे पहली बार अपने घर आए हैं। पटना एयरपोर्ट से लेकर बापू सभागार तक उनका भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने संबोधन के दौरान भावुक हो गए। कहा कि कार्यकर्ताओं ने ताकत दी और नेतृत्व ने भरोसा करके एक सामान्य वर्कर को यहाँ तक पहुंचा दिया। नितिन नवीन ने 2006 के उन दिनों को याद किया जब पिता की निधन के बाद राजनीति में आए। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, राधामोहन सिंह समेत बिहार के सभी बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

नितिन नवीन ने कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित बनाने में बिहार अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हम सबको मिलकर बिहार का भविष्य स्वर्णिम बनाना है। पटना के बापू सभागार में सोमवार को पार्टी द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में नितिन नवीन ने कहा कि हमारे पूर्व के नेताओं के संघर्ष के कारण भाजपा आज इतनी बड़ी शक्ति बनी है। हमें पार्टी के विचारों को आत्मसात करते हुए इसे और आगे बढ़ाना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नितिन नवीन का पटना में रोड शो कल, एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक बदला ट्रैफिक

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावना को देखकर विश्वास मजबूत हुआ है। कहा कि राजनीति में शॉटकट से काम नहीं चलता। युवा मोर्चा के साथ मिलकर काम किया उसी का नतीजा है कि आज यहां तक पहुंचा। जंगलराज के जमाने में बीजेपी के कार्यकर्ता घर से पर्चा बांटने भी नहीं निकलते थे। उन दिनों के कार्यकर्ताओं ने उनका सामना किया और उनकी कुर्बानी से पार्टी आगे बढ़ी।

विपक्ष पर हमला करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि कुछ पार्टियां स्वयं से शुरू होकर स्वयं पर खत्म होती हैं। उनका इशारा राजद और कांग्रेस की ओर था। कहा कि भाजपा सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। भाजपा का वॉच टावर बहुत मजबूत है। वह मेहनती और ईमानदार कार्यकर्ता को पहचानती है और उससे बड़े से बड़ा पद देती है। कल भी संगठन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी की सुरक्षा घटी, Z से Y+ हुई; बिहार के कई नेताओं को जेड सिक्योरिटी मिली
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।