सुबह में घना कोहरा, 10 बजे के बाद धूप व दोपहर बाद चली धूलभरी हवाएं
मधुबनी में वैशाख महीने में घने कोहरे और तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। सुबह की विजिबिलिटी दस मीटर से कम थी, जबकि दोपहर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम में अचानक बदलाव से लोग बीमार पड़ने लगे हैं। बुजुर्ग इसे जलवायु परिवर्तन का असर मानते हैं।

मधुबनी। वैशाख महीने में मंगलवार को सुबह में घना कोहरा छाया रहा। सुबह जो लोग मार्निंग वॉक एवं डूयटी प निकले उन्हे विजिबिलिटी दस मीटर भी नहीं दिखी। वहीं 10 बजे के बाद धूप खिल गई और दोपहर बाद धूल भरी तेज हवा चलती रही। अचानक मौसम में बदलाव से लोग बीमार पड़ने लगे हैं। दिन में तेज धूप के साथ भीषण गर्मी और सुबह में कोहरा के साथ हल्की ठंड से बच्चों के साथ बड़ों में भी सर्दी, जुकाम और फीवर की समस्या बढ़ी है। मौसम के इस मिजाज का आकलन मौसम विभाग भी नहीं कर पा रहा है। बड़े बुजुर्ग इसे जलवायु परिवर्तन के साथ स्वास्थ्य और खेती लिए चिंताजनक बता रहे।
अवकाशप्राप्त बैंक अधिकारी चंदेश्वर ठाकुर, अवकाशप्राप्त प्रो. डा. सीएम झा, डा. शिव कुमार दास ने बताया कि ऐसा मौसम पहली बार देखे हैं। सुबह में घना कोहरा, दस बजे के बाद लू और दोपहर बाद धूल भरी हवाए। ये खेती व किसानी के साथ आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा नहीं है। बच्चे एवं बुजुर्ग को ये मौसम जैसा प्रभावित करता है। ये सब जलवायु परिवर्तन का असर है। जो चिंता का विषय है। अधिकतम तापमान पहुंचा 42 डिग्री परतेज धूप एवं उमसभरी गर्मी के कारण मंगलवार को शहर की मुख्य सड़कों पर सन्नाटा दिखा। अधिक परेशानी दोपहर में 12.30 बजे स्कूल से लौटने वाले बच्चों को हुई। लोग पेड़ की छाव खोज रहे थे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग द्वारा 22 अप्रैल तक के मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के आसमान में हल्के बादल देखें जा सकते है। हालांकि, मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। औसतन 8 से 12 कि.मी. प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 55 से 60 प्रतिशत तथा दोपहर में 15 से 25 प्रतिशत रहने की संभावना है। तेज हवा के कारण बिजली आपूर्ति बाधित:फ्यूज उड़ने एवं तेज हवा के कारण मंगलवार को शहर के विभिन्न मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित हुई। इससे गर्मी में लोगों का हाल बेहाल हो गया। शहर के गौशाला रोड, बीएन झा कालोनी, चभच्चा चौक एरिया सहित कई अन्य मोहल्लों में बिजली की आंख मिचौनी से उपभोक्ता परेशान रहे। बिजली उपभोक्ता राजू कुमार, नीरज कुमार, सतोष ठाकुर ने बताया कि विभाग का काम सिर्फ राजस्व वसूली रह गया है। गर्मी शुरू होते ही अब अभियंता एवं कर्मी फोन भी नहीं उठाते हैं। टाउन जेई अनिल कुसुम ने बताया कि सभी लाइन चालू है। लोकल फाल्ट से किसी मोहल्ले में बिजली बाधित हुई होगी। दिनांक अ. तापमान न्यू तापमान17 अप्रैल 30.6 21.818 अप्रैल 36 2319 अप्रैल 34.5 21.820 अप्रैल 37 2621 अप्रैल 42 21.6
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन