madhubani mp dr ashok yadav son vibhuti yadav missing from darbhanga kidnapping in bihar बीजेपी सांसद अशोक यादव का बेटा कहां गायब? मंत्री-MLA के बेटे पहले भी लापता और अगवा हुए हैं, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बीजेपी सांसद अशोक यादव का बेटा कहां गायब? मंत्री-MLA के बेटे पहले भी लापता और अगवा हुए हैं

हालांकि, यह कोई पहला मौका नहीं है जब बिहार में किसी राजनेता के बेटे के गायब होने की खबर सामने आई है। कुछ समय पहले नीतीश सरकार के श्रम मंत्री संतोष सिंह ने आरोप लगाया था कि साल 2005 में उनके बेटे का अपहरण कर लिया गया था।

Mon, 16 June 2025 11:15 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बीजेपी सांसद अशोक यादव का बेटा कहां गायब? मंत्री-MLA के बेटे पहले भी लापता और अगवा हुए हैं

बिहार में एक सांसद के बेटे के लापता होने की खबर से सभी हैरान हैं। दरअसल मधुबनी के सांसद डॉ.अशोक यादव के बेटे विभूति यादव लापता हो गए हैं। दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाने बंगाली टोला से मधुबनी के सांसद डॉ. अशोक यादव के पुत्र के गायब होने का मामला प्रकाश में आने के बाद से पुलिस भी एक्टिव है।

हालांकि, यह कोई पहला मौका नहीं है जब बिहार में किसी राजनेता के बेटे के गायब होने की खबर सामने आई है। कुछ समय पहले नीतीश सरकार के श्रम मंत्री संतोष सिंह ने आरोप लगाया था कि साल 2005 में उनके बेटे का अपहरण कर लिया गया था। इतना ही नहीं मंत्री ने यह भी कहा था कि राष्ट्रीय जनता दल के एक बड़े नेता ने उनसे फिरौती भी मांगी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में सांसद डॉ. अशोक यादव के बेटे लापता, केस दर्ज; टेंशन में परिवार

इतना ही नहीं साल 2024 में यह खबर सामने आई थी कि बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा से जनता दल यूनाइटेड के विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह के बेटे सुभन सौरभ का भी अपहरण हो गया है। हालांकि, करीब सात घंटे की खोजबीन के बाद पुलिस ने सौरभ को एक होटल से बरामद कर लिया था।

इससे पहले साल 2023 में तो पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज से बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा को ही अगवा कर लेने की बात सामने आई थी। विधायक को अगवा करने वालों ने 2 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। हालांकि, बाद में विधायक के परिजनों ने ही उन्हें किडनैपरों के चंगुल से छुडा लिया था। इस मामले में विधायक रश्मि सिंह ने केस भी दर्ज करवाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में रिसेप्शन पार्टी में घुस आए पियक्कड़, दुल्हन सहित 6 लोगों को जमकर पीटा
ये भी पढ़ें:बिहार में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, पिकअप पलटने से 5 लोगों की मौत; 10 घायल

बहरहाल आपको बता दें किसांसद अशोक यादव ने दरभंगा के लहेरियासराय थाने में में अपने बेटे की गुमशुदगी का सनहा दर्ज किया गया है। सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि रविवार सुबह से सांसद डॉ. यादव के बंगाली टोला स्थित आवास से उनके पुत्र विभूति यादव(24) लापता हैं। वे दिल्ली में पढ़ाई करते हैं। दो दिनों से यहां थे। खोजबीन की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।