MP son missing in Bihar case registered in police station family in tension बिहार में सांसद डॉ. अशोक यादव के बेटे विभूति यादव लापता, गुमशुदगी का केस दर्ज; टेंशन में परिवार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में सांसद डॉ. अशोक यादव के बेटे विभूति यादव लापता, गुमशुदगी का केस दर्ज; टेंशन में परिवार

मधुबनी से भाजपा सांसद अशोक कुमार यादव के बेटा विभूति यादव के लापता होने की खबर है। इस मामले में पुलिस थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया है। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है, संदिग्ध परिस्थिति बताई जा रही हैं।

Sun, 15 June 2025 10:09 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, मधुबनी
share
बिहार में सांसद डॉ. अशोक यादव के बेटे विभूति यादव लापता, गुमशुदगी का केस दर्ज; टेंशन में परिवार

बिहार के मधुबनी से भाजपा सांसद अशोक यादव के बेटे विभूति कुमार यादव के लापता होने की खबर सामने आई है। परिजनों के मुताबिक विभूति सुबह करीब 8 बजे घर से निकला था, फिर दोबारा घर नहीं लौटा है। जिसको लेकर लहेरियासराय थाने को गुमशुदगी को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस सांसद बेटे की तलाश में जुट गई है। विभूति दिल्ली में लॉ की पढ़ाई करते हैं। घर से बाहर जाने के दौरान अपना फोन भी छोड़ गए थे। जिसके बाद से अब परिजन भी चिंता में हैं।

वहीं मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। दिल्ली में पढ़ रहे विभूति कुछ दिन पहले घर आया था। रविवार की सुबह घर पर फोन छोड़कर बंगाली टोला आवास से बाजार के लिए निकले थे। काफी वक्त बीत जाने के बाद भी जब कोई सूचना नहीं तो परिजनों ने लहेरियासराय थाने में केस दर्ज कराया है। आपको बता दें विभूति यादव का परिवार राजनीति से जुड़ा हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ घर से फरार, मायके वाले बोले- किडनैप हो गई
ये भी पढ़ें:तो राहुल गांधी किडनैप हो जाते, सोनिया को लालू से डील करना पड़ता;क्यों बोले मांझी
ये भी पढ़ें:बिहार में पकड़ौआ विवाह के लिए टीचर किडनैप, तलाश में जुटी पुलिस; मचा हड़कंप

दादा हुक्मदेव नारायण यादव कई बार सांसद रह चुके हैं, उनको सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार मिला भी मिल चुका है। भारत सरकार ने उन्हें साल 2019 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था। वहीं सांसद अशोक यादव दो बार दरभंगा के केवटी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। दूसरी बार 2024 में मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से सांसद बने हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।