अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में आइसा ने सीएम का फूंका पुतला
बिहार लोक सेवा आयोग की टी आर ई फोर परीक्षा की मांग कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ आइसा ने आक्रोश जताया। उन्होंने सरकार पर युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया और परीक्षा माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आइसा ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया।

मधेपुरा निज संवाददाता । बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की टी आर ई फोर की परीक्षा की मांग कर रहे अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्य के खिलाफ आइसा ने आक्रोश जताया। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा ) ने राज्य की एनडीए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। आइसा जिला सचिव पावेल कुमार ने कहा कि बीते तीन सालों से लाखों छात्र बीपीएससी शिक्षक बहाली की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन सरकार उन्हें सिर्फ ठगने का काम कर रही है। आइसा ने साफ तौर पर कहा कि यह सरकार युवाओं को नौकरी नहीं देना चाहती, बल्कि लाठियों के दम पर उनकी आवाज दबाना चाहती है।
उन्होंने कहा कि परीक्षा माफिया द्वारा नीट परीक्षा धांधली लागातार होते जा रहा है। आइसा कार्यकर्ता टी आर ई फोर परीक्षा जल्द लेने, पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों और आदेश देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने, पेपर लीक और धांधली के लिए जिम्मेदार को ब्लैकलिस्टेड करने की मांग की। मौके पर दिलखुश कुमार, अजय कुमार, रोहित कुमार, मनीष कुमार, शिवम कुमार, राजकिशोर राज सौरभ कुमार आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन