छात्रों पर लाठीचार्ज व मुकदमा लोकतंत्र के लिए खतरा
सहरसा, नगर संवाददाता। बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा एवं टीआरई 4 में पीटी-मेंस की बाध्यता समाप्त करने की मांग को लेकर पटना में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार करने के लिए पटेल मैदान में बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षार्थियों एवं एनएसयूआई की बैठक आयोजित की गई।

बैठक का आयोजन
अध्यक्षता एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार व संचालन आशुतोष कुमार रितेश ने किया। बैठक में सहरसा जिला बीपीएससी टीआरई 4 के परीक्षार्थियों के कोर कमिटी शामिल हुआ। बैठक में परीक्षार्थियों एवं छात्र नेताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि बीपीएससी टीआरई 4 का नोटिफिकेशन अविलंब जारी किया जाए, टीआरई 4 परीक्षा में पीटी एवं मेंस की बाध्यता समाप्त की जाए। पटना आंदोलन के दौरान गिरफ्तार छात्र नेताओं को बिना शर्त रिहा करें तथा पांच हजार छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। मांगों को लेकर आगामी 20 मई बुधवार को शहर में विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा। 25 मई को बेरोजगार आक्रोश मार्च सह कलेक्ट्रेट घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
छात्रों की मांगें
पूर्व राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि छात्रों की जायज मांगों को दबाने के लिए सरकार द्वारा लाठीचार्ज और मुकदमेबाजी का सहारा लेना लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। छात्र शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। मौके पर मिथिलेश कुमार यादव, रितेश यादव,धर्मेंद्र कुमार, संतोष यादव ,अजय कुमार,आशीष कुमार,अनंत कुमार,राजा कुमार,राजकुमार,अजीत कुमार, सुरेश कुमार,चंदन कुमार आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

साइन इन