Student Protests in Begusarai Against Government Failures पटना में हुए बर्बर लाठीचार्ज के खिलाफ आइसा ने किया प्रदर्शन, Begusarai Hindi News - Hindustan
More

पटना में हुए बर्बर लाठीचार्ज के खिलाफ आइसा ने किया प्रदर्शन

बिहार में शिक्षा और रोजगार व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है: अजय... राज्य उपाध्यक्ष सोनू फरनाज व अन्य। बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसियेशन की ओर से बुधवार

Wed, 13 May 2026 08:14 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share
पटना में हुए बर्बर लाठीचार्ज के खिलाफ आइसा ने किया प्रदर्शन

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसियेशन की ओर से बुधवार को जीडी कॉलेज, बेगूसराय में राज्यव्यापी प्रतिवाद दिवस मनाया गया। प्रशासनिक भवन से जिला उपाध्यक्ष विशाल कुमार के नेतृत्व में मार्च निकालकर मुख्य द्वार पर सभा आयोजित की गई। छात्रों ने टीआरई-4 अभ्यर्थियों पर पटना में हुए बर्बर लाठीचार्ज, नीट पेपर लीक, एईडीओ पेपर लिख बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था के संकट के खिलाफ केंद्र और बिहार सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छात्रों पर लाठीचार्ज व मुकदमा लोकतंत्र के लिए खतरा

छात्रों की आवाज

आइसा के राज्य सचिव अजय कुमार ने कहा कि बिहार में शिक्षा और रोजगार व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। नीट पेपर लीक, बीपीएससी परीक्षाओं में गड़बड़ी और एईडीओ समेत लगातार हो रहे पेपर लीक यह साबित करते हैं कि भाजपा और जदयू की सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। कहा कि टीआरई-4 की वैकेंसी जारी करने और रोजगार की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा किया गया लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुपौल : बीपीएससी टीआरई 4.0 का नोटिफिकेशन जारी करे सरकार

सरकार पर आरोप

आइसा के राज्य उपाध्यक्ष सोनू फरनाज ने कहा कि आज देश का युवा सबसे ज्यादा ठगा हुआ महसूस कर रहा है। लगातार पेपर लीक की घटनाओं ने मेहनतकश और गरीब परिवारों के छात्रों का भरोसा तोड़ दिया है। सरकार परीक्षा माफियाओं पर कार्रवाई करने के बजाय आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठियां बरसा रही है। किहा कि आइसा छात्रों-नौजवानों के संघर्ष के साथ मजबूती से खड़ा है।

मांगें

टीआरई-4 की वैकेंसी अविलंब जारी करने, सभी रिक्त पदों पर बहाली करने, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कराने तथा लाठीचार्ज के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई। मौके पर विपुल, सौरव, सिंटू, अंकुश, आलोक, अनीश, उत्कर्ष, किस्मत, समीर, रौशन आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।