Lover call girl and gang raped with four friends प्रेमी ने बुलाया फिर 4 दोस्तों संग मिल किया गैंगरेप, बिहार के मधेपुरा में छात्रा से हैवानियत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

प्रेमी ने बुलाया फिर 4 दोस्तों संग मिल किया गैंगरेप, बिहार के मधेपुरा में छात्रा से हैवानियत

छात्रा ने बताया कि मोबाइल पर बातचीत कर छात्रा को प्रेम प्रसंग में फंसाया। शादी करने के नाम पर युवक ने छात्रा को बुलाया। वहां पहले से उसके चार दोस्त मौजूद थे। पांचो दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

Thu, 29 Jan 2026 08:52 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, सिंहेश्वर, मधेपुरा
share
प्रेमी ने बुलाया फिर 4 दोस्तों संग मिल किया गैंगरेप, बिहार के मधेपुरा में छात्रा से हैवानियत

बिहार में एक बार फिर एक नाबालिग छात्रा से गैंगरेप की वारदात हुई है। छात्रा बेहोशी की हालत में एक मंदिर के पास मिली है। मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ पांच युवकों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। दरिंदगी का शिकार हुई नाबालिग छात्रा रविवार की शाम एक धार्मिक स्थल के पास बेहोशी की हालात में पाई गई। पुलिस ने छात्रा के फर्द बयान पर पांच नामजद सहित अज्ञात के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

स्थानीय लोगों को रविवार की देर शाम पीड़ित छात्रा बेहोशी की अवस्था में जमीन पर पड़ी मिली। एम्बुलेंस से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। छात्रा की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दो दिनों तक इलाज के दौरान छात्रा बेहोश रही। बुधवार को होश आने पर छात्रा ने बयान दिया कि एक युवक ने उसे शादी का प्रलोभन देकर बुलाया और अपने चार दोस्तों के साथ मिल कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 261 शहरों में कूड़े का पहाड़, कूड़ा संग्रहण योजना फेल; प्रदूषण फैला रहा

मुख्य आरोपी का घर शहरी क्षेत्र में है। एएसपी प्रवेन्द्र भारती ने बताया कि पीड़िता के बयान पर पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया। एसपी संदीप सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी शंकरपुर के बसंतपुर निवासी रौशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमा हरकत में आ गया है। महिला थाना में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया शादी का झांसा देकर एक युवक ने पीड़िता को फोन कर बुलाया। उसके बाद सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी रोशन कुमार मधेपुरा वार्ड तीन में रहता है। उसने मोबाइल पर बातचीत कर छात्रा को प्रेम प्रसंग में फंसाया। शादी करने के नाम पर युवक ने छात्रा को बुलाया। वहां पहले से उसके चार दोस्त मौजूद थे। पांचो दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बताया गया कि सिंहेश्वर मंदिर में हरेक रविवार को गंगा महाआरती का आयोजन होता है।

वहां लोगों की भीड़ रहती है। छात्रा रविवार को मंदिर परिसर कैसे पहुंची यह बड़ा सवाल बना है। पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह के कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि शंकरपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी वासु यादव उर्फ सतेन्द्र यादव के पुत्र मुख्य आरोपी रौशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार करने लिए पुलिस छापेमारी करने में लगी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में नीट छात्रा की मौत: शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मालिक के घर रेड;कई सामान जब्त
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।