लव अफेयर बना जानलेवा; नर्सिंग के छात्र को घर बुलाकर मार दी गोली, मोबाइल खोलेगा हत्या का राज
घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखा बरामद की है। घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर स्थित मक्का के खेत से मृतक का मोबाइल पुलिस ने बरामद किया। भीड़ में कुछ लोगों द्वारा प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या किये जाने की चर्चा भी हो रही थी।

बिहार के बेगूसराय में खोदावन्दपुर थाना क्षेत्र के नुरूल्लाहपुर-मोहनपुर सीमान पर बदमाशों ने शनिवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान बाड़ा गांव के वार्ड पांच निवासी योगेंद्र पासवान का छोटा पुत्र बीएससी नर्सिंग का 20 वर्षीय छात्र प्रियांशु राज उर्फ बादल के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना पाकर एसपी मनीष, मंझौल डीएसपी नवीन कुमार सहित स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात कर रही है। घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखा बरामद की है। घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर स्थित मक्का के खेत से मृतक का मोबाइल पुलिस ने बरामद किया। भीड़ में कुछ लोगों द्वारा प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या किये जाने की चर्चा भी हो रही थी। मृतक के पिता ने बताया कि मृतक दरभंगा के एक कॉलेज में बीएससी नर्सिंग का छात्र था।
मृतक शनिवार की शाम परीक्षा देकर पटना देकर घर लौटा था। किसी के बुलावे पर वह बाइक लेकर घर से निकला। सुबह में लोगों द्वारा नुरूल्लाहपुर मोहनपुर ग्रामीण मुख्य सड़क पर बादल की लाश व उसकी बाइक मिली। मृतक के सर में पिटाई व गोली लगने के निशान दिख रहे हैं। पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया है।
युवक के हत्या की सूचना पाकर एसपी मनीष मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर परिजनों से आवश्यक पूछताछ कर स्थानीय पुलिस को गहन जांच पड़ताल का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि एफएसएल की टीम घटनास्थल पर सूक्ष्म व तकनीक के माध्यम से जांच-पड़ताल कर रही है। अभी कुछ भी बताने से अनुसंधान प्रभावित हो सकता है।
पुलिस ने मृतक के मोबाइल को जब्त कर लिया है। उसकी जांच की जा रही है। प्रेम प्रसंग में हत्या का राज मोबाइल से खुल सकता है। पुलिस परिजनों का बयान लेकर आगे की कार्रवाई करेगी। गर्लफ्रेंड की भी तलाश की जा रही है।




साइन इन