LJPR candidates finalised Chirag Paswan to release list after seat sharing done in NDA लोजपा-आर के कैंडिडेट फाइनल, एनडीए में सीट बंटवारे के बाद चिराग पासवान लिस्ट जारी करेंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लोजपा-आर के कैंडिडेट फाइनल, एनडीए में सीट बंटवारे के बाद चिराग पासवान लिस्ट जारी करेंगे

लोजपा (रामविलास) में बिहार चुनाव में लड़ने वाली सीटों पर उम्मीदवार लगभग फाइनल हो गए हैं। एनडीए में सीट बंटवारे का ऐलान होने के बाद चिराग पासवान कैंडिडेट लिस्ट जारी कर देंगे।

Sat, 11 Oct 2025 01:54 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
लोजपा-आर के कैंडिडेट फाइनल, एनडीए में सीट बंटवारे के बाद चिराग पासवान लिस्ट जारी करेंगे

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपने कैंडिडेट फाइनल कर दिए हैं। लोजपा-आर की दिल्ली में शनिवार को हुई राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में चिराग को उम्मीदवारों के नाम घोषित करने के लिए अधिकृत किया गया है। बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना ने कहा कि एनडीए में सीट शेयरिंग फॉर्मूला की घोषणा होने के बाद चिराग पासवान लोजपा-आर के कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर देंगे।

उन्होंने कहा कि इस लिस्ट में पहले चरण के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होगी। समस्तीपुर से सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि लोजपा-आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की अध्यक्षता में संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। पार्टी के सभी सांसद और वरीय पदाधिकारी इसमें मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इधर चिराग पासवान को मना रही भाजपा, उधर लोजपा नेता ने तुरंत सीट बंटवारा मांगा

शांभवी ने कहा कि बैठक में सकारात्मक चर्चा हुई। इसमें बिहार चुनाव के लिए अंतिम निर्णयों के लिए चिराग पासवान को अधिकृत किया गया है। गठबंधन, सीट बंटवारा और कैंडिडेट के नामों पर जो भी अंतिम फैसला होगा, वो चिराग ही लेंगे।

दूसरी ओर, एनडीए में सीट शेयरिंग फॉर्मूला की उलटी गिनती चल रही है। एनडीए के अधिकतर नेता शनिवार को दिल्ली में जुटे हैं। जेपी नड्डा के घर भाजपा कोर ग्रुप की बैठक हुई, जिसमें बिहार चुनाव में सीटों और उम्मीदवारों पर चर्चा की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज नहीं तो कल हो जाएगा; BJP बोली- एनडीए के नेता बैठकर सीटों का ऐलान करेंगे

बैठक में जाने से पहले बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज शाम या कल सुबह तक एनडीए के सीट शेयरिंग फॉर्मूला की घोषणा कर दी जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।