LJP RV Chirag paswan attacks Tejaswi yadav for Maai Bahin Maan yojna claims to copy NDA schemes बिहार में में माई-बहिन पर घमासान, चिराग बोले- मेरी मां-बहन को गाली दी गई, तेजस्वी NDA की नकल कर रहे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में में माई-बहिन पर घमासान, चिराग बोले- मेरी मां-बहन को गाली दी गई, तेजस्वी NDA की नकल कर रहे

पासवान ने कहा कि तेजस्वी यादव को 1990 का दशक याद करना चाहिए जब उनके माता पिता की सरकार बिहार में राज कर रही थी। उस वक्त लालू यादव या राबड़ी देवी को ना मां याद आई ना बहिन की चिंता हुई। तब इन्हें सिर्फ अपना माई समीकरण याद आता था।

Sun, 15 Dec 2024 02:56 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार में में माई-बहिन पर घमासान, चिराग बोले- मेरी मां-बहन को गाली दी गई, तेजस्वी NDA की नकल कर रहे

लोजपा आरवी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि तेजस्वी यादव एनडीए की नकल कर रहे हैं। विभिन्न राज्यों में एनडीए की सरकारें माताओं और बहनों के लिए पहले से काम कर रही हैं। अब तेजस्वी यादव उन्हीं कार्यों की कॉपी करने में लगे हैं। लेकिन बिहार की जनता सब समझती है। तेजस्वी यादव द्वारा बिहार की महिलाओं के लिए माई-बहिन मान योजना के तहत हर मार पच्चीस सौ देने की घोषणा पर चिराग पासवान ने उन्हें 1990 के दशक की याद दिला दी। लोजपा आरवी के नेता ने लोकसभा चुनाव की भी याद दिलाई जब जमुई में तेजस्वी यादव की एक सभा में चिराग पासवान की मां वीणा पासवान के लिए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। चिराग फिलहाल नरेंद्र मोदी सरकार में फुड प्रोसेसिंग मंत्री हैं।

मीडिया कर्मियों से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि तेजस्वी यादव को 1990 का दशक याद करना चाहिए जब उनके माता पिता की सरकार बिहार में राज कर रही थी। उस वक्त लालू यादव या राबड़ी देवी को ना मां याद आई ना बहिन की चिंता हुई। तब इन्हें सिर्फ अपना माई समीकरण याद आता था। ये लोग जातीयता और सांप्रदायिकता के आधार पर लोगों को बांटने का काम करते थे। आज माई -बहिन की बात कर रहें तो यह क्यों भूल गए कि इनकी पार्टी के लोगों ने इनके सामने मेरी मां को गाली दी थी। ये लोग मौखिक सम्मान नहीं दे सकते तो सम्मान निधि क्या देंगे। बिहार की जनता इनकी बातों को अच्छी तरह से समझती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी की माई-बहिन मान योजना पर भड़के ललन सिंह, लालू-राबड़ी को भी लपेटा

चिराग पासवान ने कहा कि टीम तेजस्वी उन्हीं योजनाओं की कॉपी कर रही है जो अलग अलग राज्यों में एनडीए की सरकारों द्वारा चलाई जा रही हैं। बिहार की जनता जानती है कि जब विपक्ष में रहते हैं तो मीठा बोलते हैं और जब सत्ता में आते हैं तो भाषा बदल जाती है। आज हर कदम पर विशेष राज्य की मांग करते हैं तो जब केंद्र में ये लोग सरकार में थे तो क्यों नहीं दर्जा दिलवा दिया। दस साल तक मनमोहन सिंह की सरकार में राज किया। तब चुप रहे और आज बोलते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू का 15 साल बिहार की जनता ने देखा है, तेजस्वी के माई बहन मान स्कीम पर सम्राट

बताते चलें कि नीतीश कुमार की महिला सम्मान यात्रा से पहले शनिवार को तेजस्वी यादव ने दरभंगा में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाया और आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर अपनी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि महंगाई के कारण जो गरीब महिलाएं अपनी पसंद का खाना नहीं खा पातीं, कपड़े नहीं पहन पातीं, अपने बच्चों का इलाज नहीं करा पा रही हैं। उनके लिए इस योजना के तहत सीधे उनके खाते में 25 सौ रुपये भेजे जाएंगे। यह लाभ हमारी सरकार बनते ही एक महीने के भीतर महिलाओं को दिया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।