Liquor shop opening every 10 days on Bihar border in UP claims JDU MLC in Vidhan Parishad यूपी में बिहार बॉर्डर पर हर 10 दिन में खुल रही एक शराब दुकान, जदयू MLC का सदन में दावा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

यूपी में बिहार बॉर्डर पर हर 10 दिन में खुल रही एक शराब दुकान, जदयू MLC का सदन में दावा

बिहार विधान परिषद में जदयू एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव ने दावा किया कि बिहार से सटे यूपी के जिलों में हर 10 दिन में एक नई शराब की दुकान खोली जा रही है। उन्होंने बिहार में सूखे नशे पर भी लगाम लगाने की मांग की।

Wed, 11 Feb 2026 04:20 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
यूपी में बिहार बॉर्डर पर हर 10 दिन में खुल रही एक शराब दुकान, जदयू MLC का सदन में दावा

बिहार विधान परिषद में बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान बुधवार को शराबबंदी और सूखे नशे का मुद्दा गुंजा। पक्ष और विपक्ष, दोनों के सदस्य इस मुद्दे पर आक्रामक नजर आए। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में बिहार बॉर्डर पर हर 10 दिन में नई शराब दुकान खोली जा रही है। उन्होंने नीतीश सरकार से यूपी, झारखंड, पश्चिम बंगाल जैसे पड़ोसी राज्यों की इस बारे में बातचीत करने की मांग भी की।

वहीं, आरजेडी के एमएलसी सैयद फैसल अली ने सरकार से सीमाओं की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि शराबबंदी अपनी जगह पर है, लेकिन यह भी सत्य है कि शराब हर जगह उपलब्ध है। साथ ही शराबबंदी की वजह से दूसरे सूखे नशे में भी बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने राज्य में जगह-जगह रिहैबिलिटेशन सेंटर बनाने की मांग की। उन्होंने इसे समय की जरूरत बताया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शराब खोजने गई पुलिस को मिला रुपयों से भरा बैग, मंगवानी पड़ी नोट गिनने की मशीन

नीतीश सरकार ने सदन में माना कि शराबबंदी के बाद बिहार में सूखे नशे में बढ़ोतरी हुई है। विधान परिषद में रविंद्र सिंह के सवाल के जवाब में प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने इसे स्वीकार किया।

सूखे नशे से बर्बाद हो रही जिंदगियां

जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चे जो स्कूल से ड्रॉपआउट हैं। ये तरह-तरह का नशा करते हैं। सूंघने वाले नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है। इससे उनकी जिंदगी बर्बाद हो रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें इससे बचाने की जिम्मेदारी हमारी है। इसके लिए सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए।

सॉलुशन सूंघ रहे बच्चे

सीपीआई की एमएलसी शशि यादव ने कहा कि नेपाल बॉर्डर के पास सूखा नशा बहुत ज्यादा हो रहा है। पटना में हनुमान मंदिर के पास , बच्चे सॉलूशन सूंघते हुए नजर आएंगे। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में छात्रों को दे रहे सूखा नशा, 151 इंजेक्शन के साथ महिला समेत 3 तस्कर धराए

मंत्री का जवाब

इसके जवाब में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर संवेदनशील है। यूपी की सीमा पर 23, पश्चिम बंगाल की सीमा पर 8, झारखंड की सीमा पर 19 और नेपाल सीमा पर 17 चेक पोस्ट कार्यरत हैं। सभी पर सीसीटीवी और ब्रेथ एनलाइजर लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल सीमा पर एसएसबी के सहयोग से जांच कर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

मंत्री ने सदन में जानकारी दी कि 2016 में शराबबंदी लागू किए जाने के बाद से बिहार में अभी तक 10 लाख केस दर्ज हुए। साढ़े 4 करोड़ की शराब जब्त हुई। 16 लाख लोग गिरफ्तार हुए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खिलौने के डिब्बों में 25 करोड़ का ड्रग्स, गया एयरपोर्ट पर पकड़े गए 5 यात्री

ड्रग्स के खिलाफ अभियान चलाएगी नीतीश सरकार

इसके अलावा सूखे नशे पर भी सरकार ने कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि 2016 से अब तक 15800 किलोग्राम गांजा, 240 किलो अफीम, 350 किलो चरस और भारी मात्रा में कफ सिरप जब्त की गई है। मंत्री ने सदन में कहा कि सरकार की ओर से आने वाले दिनों में ड्रग्स के खिलाफ एक मजबूत अभियान चलाया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।