Drugs worth Rs 25 crore found in toy boxes 5 passengers arriving from Thailand arrested at Gaya airport खिलौने के डिब्बों में 25 करोड़ का ड्रग्स, थाईलैंड से आए 5 यात्री गया एयरपोर्ट पर पकड़े गए, Bihar Hindi News - Hindustan
More

खिलौने के डिब्बों में 25 करोड़ का ड्रग्स, थाईलैंड से आए 5 यात्री गया एयरपोर्ट पर पकड़े गए

गया एयरपोर्ट पर थाईलैंड की फ्लाइट से पहुंचे 5 यात्रियों के बैग से 25 करोड़ रुपये का हाइड्रोपोनिक वीड्स नाम का ड्रग्स बरामद किया गया। यात्रियों ने खिलौने के डिब्बों में इसे छुपाकर रखा हुआ था।

Tue, 27 Jan 2026 11:34 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, बोधगया
share
खिलौने के डिब्बों में 25 करोड़ का ड्रग्स, थाईलैंड से आए 5 यात्री गया एयरपोर्ट पर पकड़े गए

बिहार के गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े एक संगठित गिरोह का खुलासा किया है। थाईलैंड से हाइड्रोपोनिक वीड्स (प्रतिबंधित मादक पदार्थ) की भारी खेप लेकर आ रहे 5 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। यह कार्रवाई थाई एयर एशिया की फ्लाइट संख्या एफडी-122 से डॉन मुआंग (थाईलैंड) से दोपहर करीब 12:30 बजे गया पहुंचे यात्रियों के सामान की जांच के दौरान की गई। बरामद ड्रग्स की कीमत करीब 25 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार एक्स-बीआईएस मशीन से स्क्रीनिंग के दौरान यात्रियों के बैग में असामान्य आकृतियां दिखाई दीं। इससे अधिकारियों को संदेह हुआ। इसके बाद पांचों यात्रियों के कुल 12 बैग को अलग कर भौतिक जांच की गई। गहन तलाशी में बैगों के भीतर खिलौनों के डिब्बों में बेहद शातिर तरीके से छिपाकर लाया गया हाइड्रोपोनिक वीड्स बरामद किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AK-47 की NIA जांच में ड्रग्स स्मगलिंग नेटवर्क उजागर; नागालैंड-बिहार कनेक्शन

हर पैकेट को तीन परत वाले प्लास्टिक में पैक किया गया था और ऊपर से खिलौनों के छोटे-छोटे पुर्जे रखे गए थे। ताकि जांच एजेंसियों को गुमराह किया जा सके। कुल 100 से अधिक पैकेटों में छिपाए गए इस मादक पदार्थ का वजन करीब 25 किलोग्राम बताया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत लगभग 25 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

गिरफ्तार यात्रियों में तीन यूपी और दो पंजाब के

गिरफ्तार यात्रियों में गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के अश्वनी कुमार द्विवेदी, बुलंदशहर के गौरव बिधूड़ी, गाजियाबाद के गुलशन मीणा, बठिंडा (पंजाब) की मनप्रीत कौर और लुधियाना (पंजाब) की दिलप्रीत कौर शामिल है। अधिकारियों का मानना है कि इस गिरोह का मुख्य सूत्रधार अश्वनी कुमार द्विवेदी हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्मगलिंग का सॉफ्ट रूट मुजफ्फरपुर, दिल्ली-मुंबई तक भेजे जा रहे ड्रग्स और आर्म्स

फिलहाल सभी आरोपियों को कस्टम विभाग की निगरानी में रखा गया है। जब्त सामग्री की सूची तैयार की जा रही है और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। जांच पूरी होने के बाद मंगलवार को सभी आरोपियों को गया न्यायालय में पेश किया जाएगा।

(रिपोर्ट- रविशंकर कुमार)

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।