lion claims to be vegetarian Prashant Kishore attacks at Tejashwi taunt on Nitish on corruption शेर शाकाहारी होने की बात करने लगे, नीतीश पर तेजस्वी के हमले को प्रशांत किशोर ने हंसी में उड़ाया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

शेर शाकाहारी होने की बात करने लगे, नीतीश पर तेजस्वी के हमले को प्रशांत किशोर ने हंसी में उड़ाया

 प्रशांत किशोर ने बताया कि राजद का चरित्र नहीं बदला है। वापस सत्ता में आए, तब भी फिर से लूटमार और अपहरण-भ्रष्टाचार करेंगे। जैसे शेर बुरा होकर शाकाहारी नहीं हो सकता वैसे ही ये लोग जीतकर आते ही मारकाट मचाना शुरू कर देंगे।

Thu, 4 Sep 2025 05:24 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
शेर शाकाहारी होने की बात करने लगे, नीतीश पर तेजस्वी के हमले को प्रशांत किशोर ने हंसी में उड़ाया

नीतीश कुमार को नैतिक भ्रष्टाचार का पितामह बताने पर जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर तेजस्वी यादव पर तीखा वार किया है। कहा है कि राजद और तेजस्वी यादव को भ्रष्टाचार पर बोलने का हक नहीं है। गुरुवार को अरवल के कुर्था में बिहार बदलाव सभा के बाद पीके पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने बिहार को नीतीश, लालू और मोदी से मुक्त करने की अपील की। कहा कि जल्द ही दिलीप जायसवाल पर अगला किस्त जारी करेंगे।

पत्रकारों ने पूछा कि तेजस्वी यादव नीतीश कुमार को भ्रष्टाचार का पितामह बताते हैं। जवाब देते प्रशांत किशोर हंस पड़े। उन्होने कहा कि तेजस्वी यादव जब भ्रष्टाचार और सुशासन पर बोलते हैं तो ऐसा लगता है कि कोई शेर शाकाहारी होने की बात करने लगे। ये लोग खुद भ्रष्टाचार के प्रतीक रहे हैं। आज भी इनका चरित्र नहीं बदला है। वापस सत्ता में आए, तब भी फिर से लूटमार और अपहरण-भ्रष्टाचार करेंगे। जैसे शेर बुरा होकर शाकाहारी नहीं हो सकता वैसे ही ये लोग जीतकर आते ही मारकाट मचाना शुरू कर देंगे। अगर नीतीश कुमार कल इन्हें डिप्टी सीएम बना दें तो गुणगान शुरू कर देंगे। उन्हें विकास पुरुष बताने लगाने लगेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राघोपुर या करगहर से चुनाव लड़ सकते हैं प्रशांत, बोले- नीतीश लड़ते तो वहीं लड़ता

प्रशांत किशोर ने बीजेपी के बिहार बंद को विफल बताया। कहा कि जब बंद था तो अरवल की सभा में इतने लोग कैसे आ गए। प्रशांत किशोर ने कहा कि जनता भाजपा के बंद के साथ नहीं है। इसका कोई असर नहीं हुआ है। अरवल की जनसभा में उमड़ी भीड़ यही बता रही है। इससे पहले भी महागठबंधन ने बिहार बंद किया था। उस दिन भी जन सुराज की दो-दो जनसभा हुई थी जिसमें 20-20 हजार से अधिक लोग आए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 दिन में सबूत दें वरना केस कर देंगे, प्रशांत किशोर को BJP सांसद का नोटिस
ये भी पढ़ें:बीजेपी को प्रशांत किशोर समर्थन, बोले- कांग्रेस माफी मांगे, मोदी सिर्फ नेता नहीं

उन्होंने कहा कि बिहार बंद के दौरान कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गाड़ियां रोकी गई हैं। यही इन नेताओं का चरित्र है। इनकी लेकिन बिहार के लोगों को अब विकल्प मिल गया है। मोदी के डर से लालू और लालू के डर से मोदी को वोट देने जैसी कोई बात नहीं है। जनता इस बार बदलाव चाहती है। लालू-नीतीश और मोदी से छुटकारा चाहती है। अब जनता को विकल्प मिल गया है। दिसम्बर से बिहार में नई व्यवस्था दिखेगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।