Leopard attack 4 laborers people killed him beaten to death Purnea पूर्णिया में अचानक आया तेंदुआ, 4 मजदूरों पर किया हमला; लोगों ने घेरकर मार डाला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पूर्णिया में अचानक आया तेंदुआ, 4 मजदूरों पर किया हमला; लोगों ने घेरकर मार डाला

पूर्णिया जिले के रूपौली में तेंदुआ बकरी और गाय के बछड़ों का शिकार कर चुका था। बुधवार को अचानक खेत में काम कर रहे मजदूरों पर उसने हमला कर दिया। इसके बाद लोगों ने घेरकर उसे पीट-पीटकर मार डाला। 

Wed, 27 May 2026 06:28 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, आलोक, रुपौली (पूर्णिया)
share
पूर्णिया में अचानक आया तेंदुआ, 4 मजदूरों पर किया हमला; लोगों ने घेरकर मार डाला

बिहार के पूर्णिया जिले के रूपौली में बुधवार को एक तेंदुए ने खेत में काम कर रहे लोगों पर अचानक हमला कर दिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। तेंदुए के हमले में चार मजदूर घायल हो गए। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया। ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घेरकर तेंदुए को पीट-पीटकर मार दिया। मामला टीकापट्टी थाना क्षेत्र के जमुर बहियार का है। घायल मजदूरों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल रूपौली में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से बहियार इलाके में दो तेंदुओं को घूमते देखा जा रहा था। इस दौरान तेंदुआ कई पालतू जानवरों को भी अपना शिकार बना चुका था। लोगों के अनुसार तेंदुए ने गांव की बकरी और गाय के दो बछड़ों को मारकर खा गया, जिससे इलाके में पहले से ही भय का माहौल बना हुआ था।

बुधवार को अलग-अलग खेतों में मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। मजदूर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तेंदुए को घेर लिया। काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही, जिसके बाद ग्रामीणों ने तेंदुए को मार गिराया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैमूर में तेंदुआ की जोड़ी से खौफ, फोटो-वीडियो वायरल हुआ तो दहशत मच गया

तेंदुए के हमले में घायल मजदूरों की पहचान टीकापट्टी निवासी विजय कुमार यादव, सोनू कुमार मंडल, प्रभाष कुमार साह और नीतीश कुमार के रूप में हुई है। घायल विजय कुमार यादव ने बताया कि वह केला बागान में काम कर रहे थे तभी तेंदुए ने सबसे पहले उन पर हमला कर दिया। किसी तरह जान बचाकर भागने के बाद तेंदुए ने पास में काम कर रहे सोनू कुमार मंडल पर हमला कर दिया।

वहीं सोनू कुमार मंडल ने बताया कि तेंदुए से बचकर भागने के दौरान उन्हें सांप ने भी डंस लिया, जिससे उनकी हालत और बिगड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही टीकापट्टी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने वन विभाग को भी सूचना दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वीटीआर से निकल गांव में घूम रहा तेंदुआ, देखते ही शोर मचाने लगे लोग; दहशत

पिछले साल भी दिखे थे शावक

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले साल भी इसी बहियार क्षेत्र में तेंदुए के तीन शावकों को देखा गया था। तभी से इलाके के लोग भय और दहशत में जी रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग द्वारा समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण यह घटना हुई।

वन विभाग जांच में जुटा

बनमनखी रेंज के रेंजर राम प्रवेश ठाकुर ने बताया कि मृत तेंदुए के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रजाति सामान्यतः इस क्षेत्र में नहीं पाई जाती है। विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि तेंदुआ यहां कैसे पहुंचा। साथ ही सूचना मिली है कि इलाके में एक और तेंदुआ मौजूद है, जिसकी तलाश की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के टाइगर रिजर्व में घुसे इंटरेशनल शिकारी? हाई अलर्ट जारी; छुट्टियां कैंसिल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।