Lalu Yadav will distribute symbols RJD parliamentary board decision on seats candidate selection लालू ही सीट और कैंडिडेट चुनेंगे, राजद संसदीय बोर्ड में तेजस्वी की सरकार बनाने का संकल्प, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लालू ही सीट और कैंडिडेट चुनेंगे, राजद संसदीय बोर्ड में तेजस्वी की सरकार बनाने का संकल्प

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीट और कैंडिडेट चयन से लेकर सिंबल बांटने तक का काम पार्टी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ही करेंगे। तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में हुई राजद संसदीय दल की बैठक में लालू को इसके लिए अधिकृत किया गया है।

Fri, 10 Oct 2025 03:33 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटना
share
लालू ही सीट और कैंडिडेट चुनेंगे, राजद संसदीय बोर्ड में तेजस्वी की सरकार बनाने का संकल्प

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में सीट और उम्मीदवारों का चयन राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ही करेंगे। राजद के केंद्रीय संसदीय दल की शुक्रवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में हुई राजद संसदीय दल की बैठक में लालू को आगामी चुनाव में पार्टी के कैंडिडेट और सीट चयन के लिए अधिकृत किया गया। पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि इस बार तेजस्वी की सरकार बनानी है। संसदीय दल के सदस्यों ने इसका संकल्प भी पारित किया।

आगामी बिहार चुनाव को लेकर राजद संसदीय दल की बैठक शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित सरकारी आवास पर आयोजित की गई। पहले राज्य संसदीय दल की बैठक हुई, जिसमें तेजस्वी यादव शामिल हुए। इसके बाद केंद्रीय संसदीय दल की मीटिंग की गई, जिसमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद भी शामिल हुए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीटों की अदला-बदली भी; महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, माले का नंबर किस रेंज में?

राजद के राज्य संसदीय दल ने लालू यादव को सीट एवं उम्मीदवार चयन के लिए अधिकृत करने का प्रस्ताव दिया। फिर इस प्रस्ताव को केंद्रीय संसदीय दल से भी पारित करा दिया गया।

राजद महागठबंधन में रहकर कांग्रेस, वीआईपी, वाम दलों जैसी पार्टियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। विपक्षी गठबंधन में अभी सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। दूसरी ओर, विधानसभा चुनाव के पहले चरण की नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू की गाड़ी रोकने की कोशिश, राबड़ी आवास पर हंगामा; RJD विधायक का विरोध

सीट शेयरिंग फॉर्मूला जल्द होने की बात कही जा रही है। हालांकि, चर्चा है कि लालू कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवारों को आरजेडी का सिंबल देने की तैयारी में जुट गए हैं। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद राबड़ी आवास पर टिकट दावेदारों का जमावड़ा भी लगा हुआ है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।