Seat swapping also in MGB know RJD Congress Sahni CPIML Paras Soren talks range सीटों की अदला-बदली भी; महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, सहनी, माले, पारस, सोरेन का नंबर किस रेंज में?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सीटों की अदला-बदली भी; महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, सहनी, माले, पारस, सोरेन का नंबर किस रेंज में?

बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट बंटवारे के साथ सीट स्वैपिंग भी होगी। राजद, कांग्रेस और माले आपस में सीटों की अदला-बदली पर विचार कर रही है। सीट शेयरिंग फॉर्मूला भी जल्द ही फाइनल होने की संभावना है।

Thu, 9 Oct 2025 06:42 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
सीटों की अदला-बदली भी; महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, सहनी, माले, पारस, सोरेन का नंबर किस रेंज में?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन में सीट शेयरिंग फॉर्मूला के साथ ही सीटों की अदला-बदली पर भी मंथन चल रहा है। लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने कांग्रेस और सीपीआई माले से सीट स्वैपिंग के लिए कहा है। तीनों पार्टियां आपस में कुछ सीटों की अदला-बदली कर सकती हैं। महागठबंधन में इस समय जो बातचीत का रेंज चल रहा है, उसमें पशुपति पारस की रालोजपा और हेमंत सोरेन की झामुमो को भी कुछ सीटें दिए जाने पर मंथन हो रहा है।

टीवी सूत्रों के अनुसार आरजेडी ने सीपीआई माले ने आरजेडी से जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष धनंजय के लिए गयाजी जिले की बाराचट्टी विधानसभा सीट मांगी है। वहीं, आरजेडी ने कांग्रेस से कहलगांव सीट की मांग की है। वहीं, कांग्रेस भी लगातार हारने वाली सीटों को राजद या अन्य सहयोगी दलों से अदला-बदली पर विचार कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:20 महीने में हर परिवार को एक सरकारी नौकरी देंगे, तेजस्वी यादव का चुनावी वादा

महागठबंधन में सीटों पर बातचीत में अभी कौन-सी पार्टी किस रेंज में?

विपक्षी गठबंधन में सीट शेयरिंग फॉर्मूला पर अभी बातचीत का जो रेंज चल रहा है उसमें तेजस्वी की आरजेडी 130 से 134 सीट, कांग्रेस 54- 58, माले 23- 25, वीआईपी 14-16, सीपीआई 6, सीपीएम 4 और रालोजपा एवं झामुमो को मिलाकर 4-6 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि, अभी सीट शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल नहीं हुआ है। सभी घटक दल ज्यादा से ज्यादा सीट अपने खाते में करने के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। फाइनल आंकड़ा थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NDA की लिस्ट सोमवार को; 11-12 अक्टूबर को बीजेपी कैंडिडेट चुनेगी, 13 को साझा ऐलान

बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान के बाद 14 नवंबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार 10 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। ऐसे में महागठबंधन में सीट शेयरिंग फॉर्मूला का ऐलान अगले सप्ताह तक हो जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।