Attempt to stop Lalu car commotion at Rabri residence now RJD Masaurhi MLA protests लालू की गाड़ी रोकने की कोशिश, राबड़ी आवास पर हंगामा; अब RJD की मसौढ़ी विधायक का विरोध, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लालू की गाड़ी रोकने की कोशिश, राबड़ी आवास पर हंगामा; अब RJD की मसौढ़ी विधायक का विरोध

राबड़ी देवी के आवास के बाहर मंगलवार को राजद समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। मसौढ़ी विधायक रेखा पासवान का टिकट काटने की मांग को लेकर समर्थकों ने नारेबाजी की। इस दौरान लालू यादव की गाड़ी भी रोकने की कोशिश की।

Tue, 7 Oct 2025 08:48 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
लालू की गाड़ी रोकने की कोशिश, राबड़ी आवास पर हंगामा; अब RJD की मसौढ़ी विधायक का विरोध

आरजेडी के मौजूदा विधायकों के खिलाफ आक्रोश थम नहीं रहा है। मंगलवार को एक बार फिर मसौढ़ी की विधायक रेखा देवी के विरोध में दर्जनों लोग पूर्व सीएम राबड़ी देवी के सरकारी आवास दस सर्कुलर रोड के बाहर हो-हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मसौढ़ी विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दे अब भी अधूरे हैं। उनका आरोप था कि विधायक जनता के बीच न तो संवाद बनाए रखती हैं और न ही किसी जनसुनवाई का आयोजन करती हैं।

प्रदर्शन के दौरान माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण रहा, लेकिन बाद में राबड़ी देवी ने प्रदर्शनकारियों को बुलाकर उनकी बातें सुनीं। प्रदर्शनकारियों ने लालू प्रसाद यादव की गाड़ी को भी रोकने की कोशिश की। इससे पहले हाल ही में मखदुमपुर से राजद विधायक सतीश कुमार दास के विरोध में दर्जनों लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर के बाहर हंगामा किया था। लोगों को कहना था कि विधायक ने क्षेत्र में कोई काम नहीं किया है। अगर उनको एक बार फिर उम्मीदवार बनाया जाता है तो पार्टी की हार तय है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू-राबड़ी आवास में हंगामा; एक और RJD विधायक का विरोध, शिकायत लेकर पहुंचे लोग
ये भी पढ़ें:राजद MLA के बाद जेडीयू विधायक का विरोध; अशोक चौधरी 'लापता' के लगे पोस्टर
ये भी पढ़ें:वैशाली में नीतीश के सामने JDU विधायक का विरोध, सिद्धार्थ पटेल गो बैक के नारे लगे

इसलिए इस बार नए उम्मीदवार को मौका देना चाहिए। राबड़ी आवास के बाहर जुटे लोगों में कई ने अपने-अपने मनपसंद के नेताओं की तख्ती भी ले रखी थी। वहीं इस मामले पर प्रदेश राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि चुनाव नजदीक आ गया है। गठबंधन में सीटों का बंटवारा होने के बाद राजद जल्द ही उम्मीदवारों की सूची जारी करेगा। ऐसे में टिकट की आस में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। कोई किसी को टिकट दिलाना चाहता है तो कोई किसी का टिकट कटवाना चाहता है। ऐसी स्थिति अन्य दलों में भी है। उम्मीदवारों का चयन पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद करेंगे। इसके बाद सभी मिल-जुलकर चुनावी मैदान में जाएंगे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।