Lalu Yadav Rabri Devi Z Plus security withdrawn Tej Pratap get only one bodyguard Samrat Govt Decision लालू-राबड़ी की जेड प्लस सिक्योरिटी खत्म, तेज प्रताप को अब एक ही बॉडीगार्ड; सम्राट चौधरी ने घटाई सुरक्षा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लालू-राबड़ी की जेड प्लस सिक्योरिटी खत्म, तेज प्रताप को अब एक ही बॉडीगार्ड; सम्राट चौधरी ने घटाई सुरक्षा

सम्राट सरकार ने लालू यादव, राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में कटौती कर दी है। लालू-राबड़ी की जेड प्लस और तेज प्रताप की वाई श्रेणी की सिक्योरिटी वापस ले ली गई है। तेजस्वी यादव, राजश्री और मीसा भारती की सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Thu, 4 June 2026 11:11 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
लालू-राबड़ी की जेड प्लस सिक्योरिटी खत्म, तेज प्रताप को अब एक ही बॉडीगार्ड; सम्राट चौधरी ने घटाई सुरक्षा

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने लालू परिवार के कुछ सदस्यों की सुरक्षा घटा दी है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी एवं पूर्व सीएम राबड़ी देवी की जेड प्लस सिक्योरिटी खत्म कर दी गई है। दोनों को अब बिहार पुलिस की विशेष सुरक्षा व्यवस्था दी गई है, जिसमें एस्कॉर्ट, बुलेट प्रूफ कार और 8 से 16 गार्ड शामिल हैं। जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव की भी वाई श्रेणी की सुरक्षा हटा दी गई है। सरकार ने अब उन्हें सिर्फ एक बॉडीगार्ड उपलब्ध कराया है।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, उनकी पत्नी राजश्री और बहन मीसा भारती की सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तेजस्वी पहले की तरह वाई प्लस श्रेणी की सिक्योरिटी (एस्कॉर्ट) के साथ मिलती रहेगी। हालांकि, उसमें अब बीसैप के 1-4 हाउस गार्ड, पटना जिला बल से 6 बॉडीगार्ड और एस्कॉर्ट पार्टी के सदस्य शामिल होंगे। लालू की बड़ी बेटी एवं आरजेडी सांसद मीसा भारती को पूर्व की तरह 3 बॉडीगार्ड मिलते रहेंगे। वहीं, तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री को भी पटना जिला बल से एक महिला बॉडीगार्ड पहले की तरह रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमारी मां सम्मान का विषय.., राबड़ी देवी के बंगले पर सीएम की टिप्पणी पर बोले तेज

बिहार गृह विभाग ने इस संबंध में गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी। संयुक्त सचिव नवीन चंद्र ने लालू परिवार के सदस्यों की सुरक्षा में बदलाव के बारे में जानकारी देते हुए डीजीपी को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया कि गुरुवार को राज्य सुरक्षा समिति की बैठक हुई, जिसमें इन विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा श्रेणी तय की गई है।

लालू की सुरक्षा अब कैसी

पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को अब तक जेड प्लस सुरक्षा मिलती आ रही थी। सम्राट सरकार ने अब इसमें बदलाव करते हुए विशेष सुरक्षा व्यवस्था दे दी है। इसमें बीसैप के 2 से 8 हाउस गार्ड, पटना जिला बल से 2 बॉडीगार्ड, एचक्यूआरटी से पायलट और बुलेट प्रूफ कार, पटना जिला बल से एस्कॉर्ट एवं पायलट मुहैया कराया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राबड़ी ने बंगला खाली नहीं किया तो क्या होगा? लालू परिवार के पास नहीं कोई विकल्प

राबड़ी देवी के पास कितने बॉडीगार्ड?

वहीं, उनकी पत्नी राबड़ी देवी को लालू से ज्यादा सुरक्षा प्रदान की गई है। उन्हें बीसैप से 2-8 हाउस गार्ड, 3 महिला बॉडीगार्ड, 3 वर्दीधारी बॉडीगार्ड, HQRT से पायलट, बुलेट प्रूफ कार, पटना जिला बल से एस्कॉर्ट एवं पायलट मिलेंगे। राबड़ी पूर्व सीएम के साथ ही वर्तमान में बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष भी हैं।

लालू और राबड़ी को अब तक जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिलती रही है। यह दूसरी सबसे उच्चतम सुरक्षा श्रेणी मानी जाती है। इसमें तीन स्तरीय घेरे में सुरक्षाबल तैनात रहते हैं, जिनमें एनएसजी स्तर के कमांडो भी शामिल होते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निशांत को जेड सिक्योरिटी, विजय सिन्हा की सुरक्षा घटी; श्रवण को वाई प्लस

राबड़ी आवास पर सियासी हंगामे के बीच सुरक्षा में बदलाव

सम्राट सरकार का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब लालू परिवार को राबड़ी आवास खाली करने का नोटिस मिला हुआ है। 6 महीने पहले भवन निर्माण विभाग ने विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष का 39 हार्डिंग रोड कर्णांकित कर दिया था। इसके बाद राबड़ी देवी से 10 सर्कुलर रोड का बंगला खाली करने और हार्डिंग रोड में शिफ्ट होने को कहा गया। मौजूदा राबड़ी आवास मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित हुआ है।

मगर राबड़ी देवी ने पिछले दिनों यह बंगला खाली करने से इनकार कर दिया था। फिलहाल उन्हें 15 दिनों का नोटिस मिला हुआ है। आरजेडी इस मुद्दे पर हमलावर है और सम्राट सरकार पर जबरन परेशान करने का आरोप लगा रही है। लालू परिवार इस आवास में 20 साल से रह रहा है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दो-टूक कह चुके हैं कि सरकारी आवास किसी की निजी संपत्ति नहीं होती है। किसी भी हालत में उन्हें बंगला खाली करना ही पड़ेगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।