Lalu Yadav became RJD national president for the 13th time announced in the party office coronation on 5 July 13वीं बार आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने लालू यादव, पार्टी कार्यालय में ऐलान; 5 जुलाई को ताजपोशी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

13वीं बार आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने लालू यादव, पार्टी कार्यालय में ऐलान; 5 जुलाई को ताजपोशी

एक बार फिर लालू यादव आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। 13वीं बार लालू पार्टी के नेशनल प्रेसीडेंट बने हैं। जिसकी घोषणा राजद कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी रामचंद्र पूर्वे ने की। अब 5 जुलाई को विधिवत ताजपोशी होगी।

Tue, 24 June 2025 03:53 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
13वीं बार आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने लालू यादव, पार्टी कार्यालय में ऐलान; 5 जुलाई को ताजपोशी

लालू प्रसाद यादव 13वीं बार राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। जिसकी औपचारिक घोषणा मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी रामचंद्र पूर्वे ने प्रदेश राजद कार्यालय में की। उन्होने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन लालू प्रसाद ने ही किया था। ऐसे में उनका निर्विरोध चुना जाना तय था। अब 5 जुलाई को विधिवत ताजपोशी होगी। इससे पहले सोमवार को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए लालू प्रसाद ने नामांकन दाखिल किया था।

राजद के स्थापना वर्ष 1997 से ही लालू पार्टी अध्यक्ष हैं। राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचन्द्र पूर्वे, राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चितरंजन गगन के समक्ष लालू ने चार सेटों में अपना नामांकन पत्र प्रदेश राजद के कैम्प कार्यालय में दाखिल किया। प्रत्येक नामांकन पत्र पर राष्ट्रीय परिषद के 10-10 सदस्यों के हस्ताक्षर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू के नामांकन पर जदयू ने कसा तंज, नीरज बोले- नौवां आश्चर्य है
ये भी पढ़ें:लालू के हेल्थ पर ध्यान दें, नीतीश 16 घंटे काम कर रहे; तेजस्वी पर कुशवाहा का वार

पार्टी के राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चितरंजन गगन ने कहा कि पांच जुलाई को पटना के बापू सभागार में आयोजित राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लालू के निर्विरोध निर्वाचन का प्रमाणपत्र सौंपा जाएगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष की अध्यक्षता में खुला अधिवेशन होगा, जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा पेश प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहली बार किसी पार्टी ने अति पिछड़ा को बनाया अध्यक्ष, तेजस्वी यादव ने किया दावा

आपको बता दें हाल ही में 77 साल के मंगनी लाल मंडल को राजद का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया था। वो भी इस पद के लिए नामांकन करने वाले इकलौते प्रत्याशी थे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।