Lalu two sons face to face in court; Tej Pratap angered by Tejashwi gesture Misa remained silent कोर्ट में सामने आए लालू के दोनों लाल, तेजस्वी के इशारे पर तेज प्रताप को आया गुस्सा; मीसा खामोश रहीं, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कोर्ट में सामने आए लालू के दोनों लाल, तेजस्वी के इशारे पर तेज प्रताप को आया गुस्सा; मीसा खामोश रहीं

न्यायालय भवन की गैलरी में तेज प्रताप यादव का छोटे भाई तेजस्वी यादव से सामना हुआ। दोनों के बीच कोई बात तो नहीं हुई लेकिन नाराजगी और गुस्से की तस्वीर उभरकर सामने आई।

Fri, 9 Jan 2026 04:57 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
कोर्ट में सामने आए लालू के दोनों लाल, तेजस्वी के इशारे पर तेज प्रताप को आया गुस्सा; मीसा खामोश रहीं

लैंड फॉर जॉब मामले में दिल्ली कोर्ट में सुनवाई के दौरान लालू परिवार की अंदरुनी कलह एक बार फिर उजागर हो गई। न्यायालय भवन की गैलरी में तेज प्रताप यादव का छोटे भाई तेजस्वी यादव से सामना हुआ। दोनों के बीच कोई बात तो नहीं हुई लेकिन नाराजगी और गुस्से की तस्वीर उभरकर सामने आई। तेजस्वी यादव ने इशारों में बड़े भाई से हालचाल पूछा तो तेज प्रताप का चेहरा तनाव से भर गया। इस दौरान बड़ी बहन मीसा भारती खामोश दिखीं। एलएफजे केस में कोर्ट के फैसले के साथ भाइयों का टकराव भी चर्चा में आ गया।

शुक्रवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में लैंड फॉर जॉब केस में चार्ज फ्रेमिंग के बिन्दु पर न्यायालय को फैसला सुनाना था। लालू यादव के दोनों बेटे और मीसा भारती कोर्ट पहुंचे थे। मीसा भारती और तेजस्वी यादव साथ दिखे। हालांकि यह चर्चा यह भी सुनी गयी कि मीसा भारती अकेले ही पहुंची थीं। फैसला आने के बाद मीसा भारती, तेजस्वी यादव लिफ्ट से बाहर निकले उनके साथ संजय यादव भी थे। तभी तेज प्रताप अपने वकील के साथ दूसरी ओर से आ गए। कुछ देर के लिए दोनों भाई एक दूसरे के आमने सामने थे। किसी ने कुछ नहीं बोला। तेजस्वी यादव ने बड़े भाई से इशारों में हाल पूछ लिया। तेज प्रताप ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन उनका चेहरा तनाव से भर गया। इस दौरान मीसा भारती ने खामोशी से काम लिया। उन्होंने किसी से कुछ नहीं बोला और सभी अपने अपने गंतव्य की ओर बढ़ गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:7 माह बाद मीसा के घर पर लालू से मिले तेज प्रताप; क्या हुई बात, कहां थे तेजस्वी?

कहा जा रहा है कि तेजस्वी के साथ संजय यादव को देखकर तेज प्रताप यादव कंट्रोल नहीं कर सके। उनके चेहरे का तनाव झलक गया। साथ रहते भी तेज प्रताप संजय यादव का विरोध करते रहे हैं। सार्वजनिक मंचों पर वे संजय यादव को जयचंद बताते रहे हैं। चुनाव में हार के बाद रोहिणी आचार्या ने भी संजय यादव के प्रभाव का को मुद्दा बनाया तो तेजस्वी यादव से लड़ाई हो गई।

इससे पहले भी तेजस्वी और तेज प्रताप दोनों का आमना-सामना हुआ। विधानसभा चुनाव के दौरान पटना एयरपोर्ट पर भी ऐसा ही दृश्य देखने को मिला था जब दोनों भाई एक दूसरे के सामने आए थे। तब तेज प्रताप यादव एक यूट्यूबर के साथ शॉपिंग कर रहे थे और सामने से तेजस्वी यादव पहुंच गए। उस समय तेजस्वी इशारा किया और कुछ बोला भी पर तेज प्रताप के भावुक होकर चुप रह गया। इसका वीडियो चर्चा में आया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चूड़ा-दही भोज में पकेगी खिचड़ी? लालू के लाल की पार्टी में NDA नेताओं को न्योता
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।