NDA leaders Vijay Sinha Deepak Prakash Samrat Nitish invited to Lalus son Tej Pratap Makar Sankranti party चूड़ा-दही भोज में पकेगी खिचड़ी? लालू के लाल तेज प्रताप की मकर संक्रांति पार्टी में NDA नेताओं को न्योता, Bihar Hindi News - Hindustan
More

चूड़ा-दही भोज में पकेगी खिचड़ी? लालू के लाल तेज प्रताप की मकर संक्रांति पार्टी में NDA नेताओं को न्योता

तेज प्रताप ने विजय सिन्हा को मंकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले दही-चूड़ा भोज में शामिल होने का न्योता दिया। उनके साथ फोटो खिचवाया और सोशल मीडिया पर खुद शेयर कर जानकारी दी।

Wed, 7 Jan 2026 04:12 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
चूड़ा-दही भोज में पकेगी खिचड़ी? लालू के लाल तेज प्रताप की मकर संक्रांति पार्टी में NDA नेताओं को न्योता

बिहार की सियासत की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव बुधवार को डिप्टी सीएम सह भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आवास पर पहुंच गए। दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बात हुई। तेज प्रताप ने विजय सिन्हा को मंकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले दही-चूड़ा भोज में शामिल होने का न्योता दिया। तेज प्रताप ने विजय सिन्हा के साथ फोटो खिचवाया और सोशल मीडिया पर खुद शेयर कर इसकी जानकारी दी। तेज प्रताप ने नीतीश सरकार में पंचायती राज मंत्री और उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को भी निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार समेत सभी नेताओं को निमंत्रण दिया जाएगा।

बिहार की राजनीति के कद्दावरलालू प्रसाद यादव का मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा भोज फेसम है। हालांकि कई दलों के नेता इसका आयोजन करते हैं पर लालू के भोज की बात कुछ और है। इस बार उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव आगे निकल गए हैं। 14 जनवरी को उन्होंने चूड़ा-दही भोज का न सिर्फ ऐलान कर दिया बल्कि निमंत्रण पत्र वितरण भी शुरू कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजप्रताप भाई तेजस्वी को देंगे दही-चूड़ा भोज का न्योता, CM नीतीश को भी बुलाएंगे

बुधवार को विजय सिन्हा के आवास पर जाकर उन्होंने डिप्टी सीएम को न्योता दिया और सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि माननीय उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री श्री विजय सिन्हा जी से उनके सरकारी आवास पर पहुंचकर आगामी 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर 26 M स्ट्रैंड रोड स्थित मेरे सरकारी आवास पर दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम हेतु आमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया।साथ ही विजय सिन्हा जी को नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दिया।

वहां से निकलकर तेज प्रताप पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के आवास पर पहुंचे और आमंत्रण पत्र सौंपा। दीपक प्रकाश के साथ फोटो शेयर किया। इस मौके पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि वे भी नेताओं को अपने आवास पर आयोजित भोज में शिरकत करने के लिए आमंत्रण देंगे। सीएम नीतीश कुमार, डीप्टी सीएम सम्राट चौधरी को भी बुलाएंगे। कहा कि राजनीति में लड़ाई अपनी जगह होती है और व्यक्तिगत संबंध अलग हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।