Tej Pratap meets father Lalu Yadav at Misa house after 7 months what talk where was Tejashwi 7 माह बाद मीसा के घर पर पिता लालू से मिले तेज प्रताप; क्या हुई बात, कहां थे तेजस्वी यादव?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

7 माह बाद मीसा के घर पर पिता लालू से मिले तेज प्रताप; क्या हुई बात, कहां थे तेजस्वी यादव?

लैंड फॉर जॉब केस को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट में हाजिर होने के बाद तेज प्रताप यादव बहन मीसा भारती के आवास पर पहुंच गए। उन्होंने पिता से आशीर्वाद लिया और दही-चूड़ा भोज में शामिल होने का न्योता दिया।

Fri, 9 Jan 2026 02:45 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
7 माह बाद मीसा के घर पर पिता लालू से मिले तेज प्रताप; क्या हुई बात, कहां थे तेजस्वी यादव?

Tej Pratap meets Lalu Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और परिवार से निकाले जाने के बाद जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नीतीश सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की लालू यादव से दिल्ली में मुलाकात हुई। अनुष्का यादव प्रकरण के बाद पिता और पुत्र के बीच सात माह बाद मुलाकात हुई। लैंड फॉर जॉब केस को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट में हाजिर होने के बाद तेज प्रताप यादव बहन मीसा भारती के आवास पर पहुंच गए। उन्होंने पिता से आशीर्वाद लिया और दही-चूड़ा भोज में शामिल होने का न्योता दिया। तेजस्वी यादव तब बहन के घर पर मौजूद नहीं थे। एक जनवरी को वे मां रबड़ी देवी को जन्मदिन की बधाई देने 10 सर्कुलर रोड पहुंच गए थे। नए साल में उन्होंने माता और पिता दोनों का आशीर्वाद ले लिया। 14 जनवरी को उनके आवास(पटना) पर दही चूड़ा भोज का आयोजन किया गया है जिसमें एनडीए के कई नेताओं को न्योता दिया गया है।

शुक्रवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट(स्पेशल सीबीआई कोर्ट) में लैंड फॉर जॉब केस में आरोप गठन पर फैसला आना था। इसे लेकर लालू परिवार के कई सदस्य कोर्ट गए थे। तेज प्रताप यादव भी कोर्ट पहुंचे थे। वहां तेजस्वी से उनका सामना भी हुआ पर बातनहीं हुई। कोर्ट की कार्रवाई के बाद तेजस्वी यादव बहन मीसा भारती के आवास पर पहुंचे जहां लालू यादव इन दिनों रहते हैं।

थोड़ी देर बाद तेज प्रताप यादव भी पिता से मिलने मीसा बहन के आवास पर पहुंच गए। पिता से मिलने के बाद जब वे बाहर निकले तो मीडिया से बात की। तेज प्रताप ने कहा कि पिता जी से भेंट हुई। उनका आशीर्वाद लिया और मकर संक्रांति पर दही चूड़ा भोज में आने का न्योता दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि पिता लालू उनके भोज में जरूर आएंगे। नौकरी के लिए जमीन मामले में उन्होंने कहा कि हम लड़ाई लड़ेंगे। इस में में उन्हें भी सीबीआई की ओर से अभियुक्त बनाया गया है।

बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव से तेज प्रताप की मुलाकात नहीं हुई। जब वे पहुंचे तो तेजस्वी कहीं निकल गए थे। इससे पहले कोर्ट में दोनों भाई आमने सामने आए लेकिन कोई बात नहीं हुई। तेज प्रताप जब लिफ्ट से निकल रहे थे तो तेजस्वी यादव कोर्ट में जाने के लिए वहीं पहुंचे थे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।