तेज प्रताप यादव का नाम पूरे इलाके में.., लालू के लाल का फिर दिखा अलग अंदाज; शेयर की तस्वीर
तेज प्रताप ने लिखा, ‘महाकाल के भक्त तेज प्रताप यादव का नाम पूरे इलाके में श्रद्धा और साहस के साथ लिया जाता है। लोग कहते है—जो सच्चे दिल से महाकाल की भक्ति करता है, उसे कोई हानि नहीं पहुँचा सकता। एक बार कुछ लोगों ने उनसे दुश्मनी मोल लेने की कोशिश की..

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपने खास अंदाज और बेबाक बातों के लिए जाने जाते हैं। लालू के लाल तेज प्रताप अब भले ही पार्टी और परिवार के साथ नहीं लेकिन उनका अंदाज हमेशा की तरह अब भी निराला है। जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव अब भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आए है। तेज प्रताप यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में तेज प्रताप यादव ध्यान में लीन नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही तेज प्रताप ने भगवान शिव की भी एक तस्वीर शेयर की है।
इस तस्वीरों को शेयर करते हुए तेज प्रताप ने लिखा, ‘महाकाल के भक्त तेज प्रताप यादव का नाम पूरे इलाके में श्रद्धा और साहस के साथ लिया जाता है। लोग कहते है—जो सच्चे दिल से महाकाल की भक्ति करता है, उसे कोई हानि नहीं पहुँचा सकता। एक बार कुछ लोगों ने उनसे दुश्मनी मोल लेने की कोशिश की, लेकिन समय ने उन्हें सिखा दिया कि महाकाल के भक्त से टकराना आसान नहीं होता। तेज प्रताप यादव हमेशा यही कहते— “जो महाकाल के भक्त को दुश्मन बनाएगा, वो इस संसार में टिक नहीं पाएगा, क्योंकि उसके साथ स्वयं महाकाल की शक्ति होती है।” हर-हर महादेव!’
आपको बता दें कि बिहार में नई सरकार के गठन से कुछ दिनों पहले जब पत्रकारों ने तेज प्रताप यादव से पूछा था कि बिहार का अगला सीएम कौन होगा तब उन्होंने कहा था, 'राम जी' होंगे। तेज प्रताप यादव भगवान श्री कृष्ण के भी बड़े भक्त हैं। भगवान कृष्ण की पूजा करते कई तस्वीरें या वीडियो तेज प्रताप पहले भी शेयर कर चुके हैं।
बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कुछ दिनों पहले कहा था कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद यदि भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनते हैं, तो उन्हें उनका "समर्थन" रहेगा। हालांकि, तेज प्रताप यादव ने नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि शराबबंदी नीति विफल होने के कारण वह दिल्ली भाग रहे हैं।
तेज प्रताप यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से निष्कासित किये जाने के बाद जनशक्ति जनता दल का गठन किया था। जब उनसे पूछा गया था कि क्या नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार अपने पिता के बाद सत्ता संभाल सकते हैं, तो तेज प्रताप यादव ने कहा था कि वह इसके लिए बहुत अनुभवहीन हैं। वह उम्र में मुझसे बड़े हो सकते हैं, लेकिन राजनीति में अनुभव मायने रखता है।




साइन इन