Lalu Prasad Yadav Birthday tejashwi yadav share photos tej pratap yadav emotional message तस्वीरें: जन्मदिन पर लालू यादव ने परिवार संग काटा केक, तेज प्रताप ने लिखा भावुक मैसेज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तस्वीरें: जन्मदिन पर लालू यादव ने परिवार संग काटा केक, तेज प्रताप ने लिखा भावुक मैसेज

Lalu Prasad Yadav Birthday: तेज प्रताप यादव ने लालू प्रसाद यादव के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि उन्हे गर्व है कि वो लालू यादव के बेटे हैं। तेजस्वी यादव ने लिखा है कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने ही उन्हें जीने का तरीका सिखाया और परिवार तथा समाज को एकजुट रखा।

Thu, 11 June 2026 06:27 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तस्वीरें: जन्मदिन पर लालू यादव ने परिवार संग काटा केक, तेज प्रताप ने लिखा भावुक मैसेज

Lalu Prasad Yadav Birthday: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद याादव आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। लालू प्रसाद यादव ने परिवार के लोगों के साथ जन्मदिन के मौके पर केक काटा है। तेजस्वी यादव ने इस खास पल की कुछ तस्वीरें अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में राबड़ी देवी अपने पति लालू प्रसाद यादव को केक खिलाती नजर आ रही हैं। इधर लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भावुक पोस्ट किया है। तेज प्रताप यादव ने लालू प्रसाद यादव के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि उन्हे गर्व है कि वो लालू यादव के बेटे हैं। तेजस्वी यादव ने लिखा है कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने ही उन्हें जीने का तरीका सिखाया और परिवार तथा समाज को एकजुट रखा। अपने एक्स हैंडल पर तेज प्रताप यादव ने पिता को जन्मदिन की बधाई दी है।

तेज प्रताप यादव ने एक्स पर लिखा, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ, पापा! आज आपके जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर मैं दिल से कहना चाहता हूँ कि मैं स्वयं को बेहद सौभाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे आपका पुत्र होने का अवसर मिला। आपने मुझे सिर्फ जन्म ही नहीं दिया, बल्कि जीवन जीने का सही तरीका भी सिखाया। आपने मुझे संघर्ष करना, लोगों का सम्मान करना, कठिन परिस्थितियों में मजबूत बने रहना और हमेशा आगे बढ़ते रहना सिखाया। आज मैं जो कुछ भी हूँ, मेरी हर सफलता, मेरी हर पहचान और मेरे जीवन की हर उपलब्धि आपके आशीर्वाद, मार्गदर्शन और संस्कारों का परिणाम है। मैं अपनी हर उपलब्धि आपको समर्पित करता हूँ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिशुश्री के अहसान तले दबे थे मुमुक्षु-तारिणी और उमेश, संजीव हंस की अब भी तलाश

पापा, आप सिर्फ हमारे पिता नहीं हैं, बल्कि एक महान नेता, एक महान इंसान और एक प्रेरणा हैं। आपके जैसा व्यक्तित्व, आपकी जैसी दूरदृष्टि, आपकी जैसी निस्वार्थ भावना और आपकी जैसी दृढ़ता शायद ही किसी में देखने को मिले। आपने पूरे परिवार को हमेशा एकजुट रखा, हमें हर सुख-दुख में संभाला और बिना किसी स्वार्थ के अपना सब कुछ हमारे लिए समर्पित कर दिया। सिर्फ अपने परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि समाज, राज्य और देश के लोगों के लिए भी आपने अपना पूरा जीवन सेवा में लगा दिया। आपकी समाज सेवा, आपका त्याग और लोगों प्रति आपका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है।

मैं हर दिन भगवान का धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने मुझे आपका बेटा बनाया। मेरी यही प्रार्थना है कि आप हमेशा स्वस्थ, खुश और दीर्घायु रहें। भगवान आपको हर खुशी दें, उत्तम स्वास्थ्य दें और लंबी उम्र प्रदान करें। अगर मेरी उम्र भी आपको लग जाए तो उससे बड़ी खुशी मेरे लिए कोई नहीं होगी, क्योंकि आपका स्वस्थ और मुस्कुराता हुआ चेहरा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत और खुशी है। आप पर हमें हमेशा गर्व रहेगा, पापा। जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं और हमेशा करते रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में भाई-बहन और जीजा की तिकड़ी ने 400 लोगों को ठगा, सरगना है इंजीनियर

तेजस्वी ने शेयर की तस्वीर

लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने भी अपने पिता को जन्मदिन की बधाई दी है। तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल पर लालू प्रसाद यादव के केक काटने की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में लालू प्रसाद यादव तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और घर के अन्य सदस्यों के साथ जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।