Lalan singh Sanjay Jha Vijay Choudhary Ashok choudhary will destroy Nitish kumar said Rabri Devi ललन सिंह, संजय झा, विजय चौधरी, अशोक चौधरी; ये लोग नीतीश को खा जाएंगे, राबड़ी देवी का बड़ा बयान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

ललन सिंह, संजय झा, विजय चौधरी, अशोक चौधरी; ये लोग नीतीश को खा जाएंगे, राबड़ी देवी का बड़ा बयान

  • बुधवार को राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और सदन के बाहर कुछ देर के लिए धरने पर बैठ गईं। उन्होंने नीतीश कुमार पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नीतीश कुमार का कान भर रही है।

Wed, 12 March 2025 01:49 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
ललन सिंह, संजय झा, विजय चौधरी, अशोक चौधरी; ये लोग नीतीश को खा जाएंगे, राबड़ी देवी का बड़ा बयान

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान आठवें दिन बुधवार को जमकर गरमा गरमी देखी गयी। विधान परिषद में सीएम नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच तीखी नोक झोंक हुई। उसके बाद विपक्ष के विधायकों ने जमकर हंगामा किया। खुद राबड़ी देवी ने भी नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और सदन के बाहर कुछ देर के लिए धरने पर बैठ गईं। उन्होंने नीतीश कुमार पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नीतीश कुमार का कान भर रही है। उनकी पार्टी के कुछ नेता भी सीएम को गुमराह कर रहे हैं। ये लोग मिलकर नीतीश कुमार को का जाएंगे।

विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार के पीछे पांच छह नेता लगे हुए हैं जो उन्हें सिखाते, पढ़ाते रहते हैं। वे भाजपा के गोद में चले गए हैं और बीजेपी के नेता सीएम का कान भर रहे हैं। उनकी पार्टी जदयू के भी कुछ नेता भी भड़काने में लगे हैं।

राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार बीजपी के रिमोट से चल रहे हैं। खुद सरकार नहीं चला रहे बल्कि सारा पावर बीजेपी और आरएसएस को दे दिया है। इसीलिए राज्य में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से बिहार नहीं चल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेल में आया विपक्ष फिर वाकआउट, बिहार परिषद में CM नीतीश क्या बोले; खूब हंगामा

राबड़ी देवी ने ललन सिंह, संजय झा, विजय चौधरी और अशोक चौधरी का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि ये लोग सीएम का कान फूंकते रहते हैं। ये लोग नीतीश कुमार को खा जाएंगे। उन्होंने कहा कि सीएम ने सिर्फ मेरा अपमान नहीं किया है बल्कि बिहार की सभी महिलाओं का अपमान किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को उनकी पार्टी के लोग ही अपमानित कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गले में पोस्टर लटका विधान परिषद क्यों पहुंचे MLC बंशीधर व्रजवासी

गुस्से में राबड़ी देवी ने कहा कि पहले भी नीतीश कुमार अपमानित किया और लगातार यह काम कर रहे हैं। आरोप लगाया कि बिहार में गुंडा का राज आ गया है। सदन और सदन बाहर महिलाओं का अपमान और उनके साथ अत्याचार हो रहा है। इस पर रोक लगना चाहिए। इसमें सरकार में शामिल नेता भी आ गए हैं। राबड़ी देवी के साथ मौजूद राजद नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली पर ब्रेक वाले दरभंगा मेयर के बयान पर पटना तक बवाल, BJP ने मोर्चा खोला

इससे पहले नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच विधान परिषद में तीखी बहस हुई। राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में कुछ काम नहीं हो रहा है। उन्होंने कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाया। इस पर नीतीश कुमार भड़क गए। उन्होंने कहा कि गलत बात कर रहे हैं। आरजेडी के राज में कुछ नहीं हुआ। हम लोग आए तो महिलाओं के लिए कितना काम किए। हम लोगों ने महिलाओं को फिफ्टी परसेंट रिजर्वेशन दिया। राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए कहा कि जब इनके पति हट गए तो इनको सीएम बना दिया। इनके राज में लड़कियां पांचवीं से ज्यादा नहीं पढ़ पाती थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के गौरव वापस लाइब.., मॉरीशस में पीएम मोदी भोजपुरी में क्या-क्या बोले
ये भी पढ़ें:जब्त शराब थाने से धंधेबाज के पास कैसे पहुंच गई, गजब कांड; थानेदार सस्पेंड
ये भी पढ़ें:चेन खींच ट्रेन रोकी, बोगी में घुस महिलाओं से अभद्रता और यात्रियों को पीटा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।