bihar assembly session cm nitish talk to rabri devi opposition leaders walkout बेल में आया विपक्ष फिर वाकआउट, राबड़ी देवी से मुखातिब होकर CM नीतीश क्या बोले; नारेबाजी और हंगामा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बेल में आया विपक्ष फिर वाकआउट, राबड़ी देवी से मुखातिब होकर CM नीतीश क्या बोले; नारेबाजी और हंगामा

  • विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि साल 2005 के पहले बिहार की क्या स्थिति थी और उसके बाद कितना विकास राज्य का हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सदन को दी जाएगी। ताकि, सबलोग इसको बढ़िया से जान जाएं। सीएम के बयान पर नाराजगी जताते हुए विपक्ष सदन का वाकआउट किया।

Wed, 12 March 2025 12:45 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बेल में आया विपक्ष फिर वाकआउट, राबड़ी देवी से मुखातिब होकर CM नीतीश क्या बोले; नारेबाजी और हंगामा

बिहार विधानमंडल में सत्र के आठवें दिन भी जबरदस्त हंगामा रहा। सदन के अंदर से लेकर बाहर तक माहौल काफी गरम नजर आया। विपक्ष के सदस्य जहां प्रदर्शन करते हुए बेल तक आ आ गए तो वहीं विपक्ष ने सदन का बहिष्कार भी किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी विधानमंडल की कार्यवाही में हिस्सा लेने पहुंचे थे। सीएम नीतीश ने विधान परिषद में विपक्ष की नेता रबड़ी देवी की तरफ मुखातिब होकर कहा कि इनके पति सीएम पद से हटे तो पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिए। विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि साल 2005 के पहले बिहार की क्या स्थिति थी और उसके बाद कितना विकास राज्य का हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सदन को दी जाएगी। ताकि, सबलोग इसको बढ़िया से जान जाएं। सीएम के बयान पर नाराजगी जताते हुए विपक्ष सदन का वाकआउट किया।

इधर विधानसभा सत्र के शुरू होने से कुछ देर पहले माले विधायकों ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बंधोपाध्याय कमेटी की सिफारिशों को लागू करने की मांग उठाई। इसके अलावा राजद के विधायक विधानसभा पोर्टिको में बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दरभंगा मेयर के होली ब्रेक बयान पर बवाल, अशोक चौधरी ने JDU से निकालने कहा
ये भी पढ़ें:नमाज के लिए दो घंटे का होली ब्रेक कर लें, मस्जिद से दूर रहें; मेयर की अपील

विधानसभा में अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने कार्यस्थगन प्रस्ताव खारिज कर दिया। यह प्रस्ताव विपक्ष की तरफ से लाय गया था। इसके बाद विपक्षी सदस्य बेल में आकर नारेबाजी करने लगे। कार्यस्थगन प्रस्ताव खारिज होने और राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर विपक्षी सदस्यों ने यह नारेबाजी की। इस दौरान माले विधायक महबूब आलम से सुरक्षा कर्मी ने पोस्टर छीन लिया।

उधर झविधान पार्षद बंसीधर ब्राजवासी पोस्टर के साथ विधान परिषद के मुख्य द्वार के समीप प्रदर्शन करते दिखे। शिक्षकों के स्थानांतरण में हो रही देरी का मुद्दा को लेकर वह प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने कहा है कि विधानमंडल के बजट सत्र समाप्त होने के बाद शिक्षक इस मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षकों को 4 महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। विधान परिषद के बाहर राबड़ी देवी भी हाथ में पोस्टर लिए प्रदर्शन करती नजर आईं। राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में नीतीश सरकार से क्राइम कंट्रोल नहीं हो रहा है। 

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब्त शराब थाने से धंधेबाज के पास कैसे पहुंच गई, गजब कांड; थानेदार सस्पेंड
ये भी पढ़ें:बर्ड फ्लू की जांच के लिए अब तक क्यों नहीं बना लैब, 6 साल से बन रहा प्लान
ये भी पढ़ें:तनिष्क शोरूम लूटकांड में उत्तर बिहार के गिरोह पर शक, पटना समेत कई शहरों में रेड
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।