pm narendra modi speaks in bhojpuri language in mauritius and talk about bihar बिहार के गौरव वापस लाइब.., मॉरीशस में पीएम मोदी भोजपुरी में क्या-क्या बोले; फाग भी गाया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के गौरव वापस लाइब.., मॉरीशस में पीएम मोदी भोजपुरी में क्या-क्या बोले; फाग भी गाया

  • मॉरीशस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-‘पूर्वांचल (वाराणसी) के सांसद के नाते हम जननी कि बिहार के सामर्थ्य केतना बा। एक समय रहे, जब बिहार दुनिया के समृद्धि के केन्द्र रहल। अब हम मिलके फिर से बिहार के गौरव वापस लाबे के काम करत हईं जा’। प्रधानमंत्री ने फाग भी गाया

Wed, 12 March 2025 07:42 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार के गौरव वापस लाइब.., मॉरीशस में पीएम मोदी भोजपुरी में क्या-क्या बोले; फाग भी गाया

दो दिवसीय यात्रा पर मॉरीशस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार और बिहारियों की खासियतों की खूब चर्चा की। पोर्ट लुईस में भारतीय समुदाय से मुखातिब प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत भोजपुरी से करते हुए कहा, ‘नमस्ते..आप लोग ठीक हव जा ना? आज हमके मॉरीशस के धरती पर आप लोगन के बीच आके बहुत खुसी होत बातै। हम आप सब के प्रणाम करत हई’।

पीएम ने कहा-‘पूर्वांचल (वाराणसी) के सांसद के नाते हम जननी कि बिहार के सामर्थ्य केतना बा। एक समय रहे, जब बिहार दुनिया के समृद्धि के केन्द्र रहल। अब हम मिलके फिर से बिहार के गौरव वापस लाबे के काम करत हईं जा’। प्रधानमंत्री ने फाग भी गाया-‘राम के हाथे ढोलक सोहे, लक्ष्मण हाथ मंजीरा, भरत के हाथ कनक पिचकारी, शत्रुघ्न हाथ अबीरा ....जोगीरा‘! उन्होंने कहा कि बिहार का मखाना आज भारत में बहुत चर्चा में है। वो दिन दूर नहीं जब मखाना दुनिया भर में स्नैक्स मेनू का हिस्सा होगा। हमको भी यह बहुत पसंद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तनिष्क शोरूम लूटकांड में उत्तर बिहार के गिरोह पर शक, पटना समेत कई शहरों में रेड

मॉरीशस दौर पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को द्वीप राष्ट्र को भारत के परिवार का हिस्सा बताया। पोर्ट लुइस में एक सामुदायिक कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत और ग्लोबल साउथ के बीच मॉरीशस एक पुल है। उन्होंने मॉरीशस को ‘मिनी इंडिया’ बताया। इस कार्यक्रम में मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम, उनकी पत्नी और कैबिनेट मंत्री भी शामिल हुए।

कार्यक्रम में मोदी ने कहा, मॉरीशस केवल एक साझेदार देश नहीं है बल्कि यह हमारे लिए मॉरीशस एक परिवार है। यह रिश्ता इतिहास, विरासत और मानवीय भावना में गहरा और मजबूती से निहित है। उन्होंने कहा, 2015 में प्रधानमंत्री के रूप में अपने पहले कार्यकाल में भारत के सागर विजन की घोषणा की थी। आज भी मॉरीशस इस विजन के केंद्र में है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बर्ड फ्लू की जांच के लिए अब तक क्यों नहीं बना लैब, 6 साल से बन रहा प्लान

मोदी का बिहार की परंपरा और लोकगीत से स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर कहा, मॉरीशस में भारतीय समुदाय के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत हूं। भारतीय विरासत, संस्कृति और मूल्यों से उनका गहरा जुड़ाव वाकई प्रेरणादायक है। स्वागत में सबसे खास बात थी गीत-गवई प्रस्तुति में दिखाई देने वाला गहरा सांस्कृतिक जुड़ाव। यह सराहनीय है कि कैसे महान भोजपुरी भाषा मॉरीशस की संस्कृति में फली-फूली है। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक गीत का आनंद लेते देखा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं के लिए बिहार के इन 4 शहरों में पिंक बस सेवा, किराया और रूट जानिए
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।