आसमान से बरसती आग, 42 डिग्री में जनजीवन अस्त-व्यस्त
पांच जगह पांच रिपोर्टर:आसमान से बरसती आग, 42 डिग्री में जनजीवन अस्त-व्यस्तआसमान से बरसती आग, 42 डिग्री में जनजीवन अस्त-व्यस्त

पांच जगह पांच रिपोर्टर: लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे हालात और भी गंभीर हो गए। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकलते नजर आए। कड़ी धूप और हवा के अभाव ने गर्मी को और अधिक असहनीय बना दिया। राहगीर जहां-तहां पेड़ों की छांव में रुककर राहत पाने की कोशिश करते दिखे, वहीं कई लोग मजबूरी में धूप में सफर करने को विवश रहे।
बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान नजर आए। बाजारों और प्रमुख चौक-चौराहों पर भी लोगों की संख्या कम रही। कुल मिलाकर भीषण गर्मी ने लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है।------------दोपहर 12:01 बजेबाजार समिति: सवारी के इंतजार में पसीने से तर यात्री:लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। दोपहर 12:01 बजे बाजार समिति के पास ऑटो पर बैठे यात्री गर्मी से बेहाल दिखे। सीट खाली रहने के कारण चालक ऑटो चलाने को तैयार नहीं था और अन्य सवारी का इंतजार कर रहा था। इस दौरान ऑटो में बैठी महिलाएं और बच्चे पसीने से तरबतर हो गए। तेज धूप और उमस के कारण उनकी हालत बिगड़ने लगी, लेकिन मजबूरी में वे वहीं बैठे रहे। उनके पास कोई और चारा नहीं था। ऑटो चालक ने कहा, क्या करें- जब तक सवारी नहीं होगी गाड़ी को कैसे लेकर चले जाएं। तेल जलता है, इस भीषण गर्मी में भी वाहन चला रहे हैं यह मजबूरी है। घर चलाना है तो मेहनत तो करनी ही होगी। जबतक सवारी पूरी नहीं होगी वाहन लेकर नहीं जा सकते।-------दोपहर 12:19 बजे:जमुई मोड़: तपती सड़क पर पैदल चलने को मजबूर लोग :लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। करीब 12:19 बजे जमुई मोड़ के पास महिलाएं बच्चों के साथ कड़ी धूप में पैदल चलती नजर आईं। वाहन पकड़ने के लिए वे जी-जान लगाकर आगे बढ़ रही थीं। पसीने से भीगी महिलाएं बार-बार आंचल से चेहरा पोंछती दिखीं। वहीं कुछ लोग पेड़ के नीचे बैठकर वाहन का इंतजार करते नजर आए। यहां वाहन तो लगी थी लेकिन लोग कम थे। किन्हीं को तेतरहट जाना था तो कोई रामगढ़ चौक व गुणसागर, ऐसे में ऑटो चालक को पूरी सवारी नहीं मिल रही थी और जाने वाले धूप में वाहन में बैठकर गर्मी में परेशान हो रहे थे। हवा नहीं चलने के कारण गर्मी तापमान से कहीं ज्यादा फील हो रही थी।--------दोपहर 12:45 बजेसिकंदरा रोड: बस स्टैंड पर नहीं छांव, धूप में खड़े यात्री:लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। दोपहर 12:45 बजे सदर अस्पताल के आगे सिकंदरा-शेखपुरा जाने वाली बसों के पास यात्री धूप में खड़े नजर आए। यहां न बैठने की व्यवस्था है और न ही छांव। बस का इंतजार कर रहे लोग पसीने से लथपथ थे, वहीं बस में बैठे यात्री भी गर्मी से परेशान दिखे। लोगों का कहना था कि यहां बस स्टैंड नहीं होने के कारण सड़क किनारे से ही बसें चलती है। ठंडा के दिनों में लोग सर्दी से परेशान रहते हैं, बरसात में लोग भींगने को मजबूर हैं और इस भीषण गर्मी में लोग धूप में जलकर वाहन का इंतजार कर रहे हैं। उनकी मजबूरी है कि वे यदि इंतजार नहीं करेंगे तो उनकी बस आएगी और निकल जाएगी फिर वे घर नहीं जा सकेंगे।---------दोपहर 1:10 बजे:नया बाजार दुर्गा स्थान: मंदिर बना गर्मी से राहत का सहारा:लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। करीब 1:10 बजे नया बाजार बड़ी दुर्गा स्थान मंदिर परिसर में लोग धूप से बचने के लिए बैठे नजर आए। कुछ बुजुर्ग महिलाओं ने बताया कि बाजार करने आई थीं, लेकिन गर्मी के कारण वापस जाने की हिम्मत नहीं हो रही है। मंदिर में छांव और पानी मिलने से उन्हें थोड़ी राहत मिली। उन्हें रामगढ़ चौक जाना था लेकिन गर्मी के कारण उन्हें चक्कर आने लगा और मंदिर में बैठ गई। यहां छांव भी मिला और पानी भी। थोड़ा राहत महसूस होगा तभी ऑटो पर बैठ पाउंगी। इनके अलावा यहां दर्जनों लोग धूप से बचने के लिए छांव में बैठे दिखे।---------दोपहर: 1:40 बजेविद्यापीठ चौक: पेड़ों की छांव में इंतजार करते यात्री:लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। दोपहर 1:40 बजे विद्यापीठ चौक पर लोग पेड़ों की छांव में बैठकर वाहनों का इंतजार करते दिखे। मुंगेर जाने के लिए आए संजय कुमार ने बताया कि यहां से कई दिशाओं के लिए वाहन मिलते हैं, लेकिन गर्मी में इंतजार करना मुश्किल हो जाता है। कई लोग इधर-उधर भटकते नजर आए। यहां न यात्रि शेड है और न ही बैठने के लिए कोई जगह। यात्रियों को चाय-पान की दुकान के आगे बैठकर वाहन का इंतजार करना होता है। एक दो पेड़ है जिसके नीचे भी लोग बैठकर वाहन का इंतजार करते हैं। भीषण गर्मी के बीच हवा नहीं चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन