आसमान से बरसी रही आग, 45 डिग्री पहुंचा पारा, नहीं मिल रही छांव
Etah News - शनिवार को जिले में तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया। लोग घर से निकलने में परेशानी महसूस कर रहे थे और पानी की कमी से जूझ रहे थे। नगर पालिका ने 5 आरओ वाटर कूलर और 19 सामान्य वाटर कूलर लगाने की योजना बनाई है।

शनिवार को सूर्यदेव के तीखे तेवरों ने जिलेवासियों को झुलसा कर रख दिया। आसमान से बरसती आग और गर्म हवाओं के थपेड़ों से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। हालात यह कि दीन दयाल उपाध्याय चौराहा से लेकर तहसील तक कहीं पर छावं नाम की चीज नहीं है। सिर्फ एक ही पेड जिसके नीचे कुछ लोग राहल ले सकते है। शनिवार को सुबह 10 बजे के बाद से ही धूप इतनी तीखी हो गई कि लोगों का घर से निकलना दुस्वार हो गया। इसमें अधिक जरुरत पानी की है। शहर के सबसे अधिक भीड़ वाले स्थान पर कहीं पर भी ऐसा स्थान नहीं जहां पर ठंडा पानी पिया जा सके।
रोडवेज बस स्टैंड पर जो वाटर कूलर लगा है वह गर्म पानी दे रहा है। ना ही कहीं पर कोई प्याऊ है। लोगों को जरुरत पकड़ने पर पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। दूसरी ओर से जीटी रोड हो या बाबूगंज बाजार, हर तरफ सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला। बहुत जरूरी होने पर ही लोग चेहरे को कपड़े से ढंककर निकलते दिखाई दिए। वर्तमान में शहर के अंदर भीषण गर्मी का आलम यह है कि घरों के भीतर भी राहत नहीं मिल पा रही है। दोपहर के समय पंखे और कूलर गर्म हवा फेंक रहे हैं। इससे लोग पसीने से तर-बतर नजर आ रहे हैं।नगर पालिका ने लगाई जाएगी प्याऊनगर पालिका परिषद की ओर से बताया गया कि 5 आरओ वाटर कूलर एवं 19 सामान्य वाटर कूलर विधिवत रूप से संचालित हैं। इसमें तहसील परिसर, ठंडी सड़क चौराहा, नन्नूमल चौराहा, माया पैलेस चौराहा एवं कचहरी चौराहा पर कल से अस्थाई रूप से प्याऊ की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। करीब 1300 हैंडपंपों से भी पेयजल आपूर्ति की जा रही है। इसके साथ ही यदि किसी क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने अथवा अन्य कारणों से जल आपूर्ति बाधित होती है, तो तत्काल प्रभाव से टैंकरों के माध्यम से अस्थाई जलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन