Sonu Sood invites Chhote Sarkar to Mumbai Anant Singh says he will come video call clip goes viral सोनू सूद ने 'छोटे सरकार' को मुंबई बुलाया; अनंत सिंह बोले- आवेंगे, वीडियो कॉल की क्लिप वायरल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सोनू सूद ने 'छोटे सरकार' को मुंबई बुलाया; अनंत सिंह बोले- आवेंगे, वीडियो कॉल की क्लिप वायरल

मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह और एक्टर सोनू सूद की वीडियो कॉल की क्लिप वायरल हो रही है। जिसमें सोनू ‘छोटे सरकार’ को मुंबई आने का न्योता देते हैं। वहीं अनंत सिंह आने की बात कहते हैं। सोनू सूद आगे कहते हैं कि वो भी मोकामा आकर अनंत सिंह से मिलेंगे और उनके घर लिट्टी-चोखा खाएंगे।

Sat, 25 April 2026 12:24 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
सोनू सूद ने 'छोटे सरकार' को मुंबई बुलाया; अनंत सिंह बोले- आवेंगे, वीडियो कॉल की क्लिप वायरल

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के बीच हुई एक दिलचस्प बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों के बीच वीडियो कॉल पर हल्की-फुल्की बातचीत होती नजर आ रही है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो क्लिप में सोनू सूद, अनंत सिंह को मुंबई आने का न्योता देते हुए कहते हैं, “मुंबई आइए न हमारे पास।” इस पर अनंत सिंह अपने खास अंदाज में जवाब देते हैं, “आवेंगे (आएंगे)।” दोनों के बीच यह छोटी सी बातचीत सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है और यूजर्स इसे मजेदार बता रहे हैं।

सोनू सूद ने अनंत सिंह को मुंबई आने का न्योता दिया

बातचीत के दौरान सोनू सूद आगे कहते हैं कि वह भी मोकामा आकर अनंत सिंह से मिलेंगे और उनके घर लिट्टी-चोखा खाने की इच्छा जाहिर करते हैं। इस पर अनंत सिंह भी मुस्कुराते हुए उन्हें आने का न्योता देते हैं। गौरतलब है कि सोनू सूद पहले भी अनंत सिंह के प्रति अपनी दिलचस्पी जाहिर कर चुके हैं। एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा था कि अनंत सिंह का व्यक्तित्व उन्हें बेहद इंट्रेस्टिंग लगता है और उनके बोलने का अंदाज काफी अलग है। उन्होंने यह भी बताया था कि वह अपने फिल्मी किरदारों के लिए ऐसे व्यक्तित्वों से प्रेरणा लेते हैं। सोनू सूद ने यह भी खुलासा किया था कि जब वह पटना गए थे, तब अनंत सिंह के बेटे उनसे मिलने आए थे, जिससे उन्हें उनके व्यक्तित्व को समझने का मौका मिला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘क्या उखाड़ेंगे, हम भी देखते हैं’ अनंत सिंह ने जब तेजस्वी यादव को ललकारा
ये भी पढ़ें:अनंत सिंह पार्टी हैं? शराब चालू करने की मांग पर क्या बोले डिप्टी CM विजय चौधरी

भोजपुरी इंडस्ट्री से सोनू का खास लगाव

बिहार और भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर भी सोनू सूद का खास लगाव है। उन्होंने अपने पसंदीदा कलाकारों में पवन सिंह, मनोज तिवारी और खेसारी लाल यादव का नाम लिया है। वहीं, उनकी आने वाली फिल्म “नंदी” में बिहार की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी, जिसमें पवन सिंह का गाना भी शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धूमल पर्यटन देखेंगे; अनंत प्रदूषण रोकेंगे; बागी फैसल भी चेयरमैन; 20 कमेटी गठित

मोकामा से विधायक हैं अनंत सिंह

आपको बता दें मोकामा से विधायक अनंत सिंह अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। बिहार की राजनीति का बड़ा नाम हैं। मोकामा से वे 2025 में पांचवीं बार विधायक चुने गए। 2005 में जेडीयू के टिकट पर मोकामा से अनंत सिंह चुनाव लड़े और जीते। फिर 2010 में फिर विधायक बने। 2015 में निर्दलीय चुनाव लड़े और जीतने में सफल रहे। 2020 में राजद के टिकट पर चुनाव लड़कर जीते। 2022 में आपराधिक मामले में दोषी सिद्ध होने पर मात्र दो साल विधायक रह पाए। हालांकि 2025 में जेडीयू के टिकट पर फिर से मोकामा से जीत दर्ज की।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।