उर्वरक उपयोग पर जागरूकता अभियान का समापन
किशनगंज। संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड में “उर्वरकों के संतुलित उपयोग हेतु जागरूकता अभियान” का सफल

किशनगंज। संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड में “उर्वरकों के संतुलित उपयोग हेतु जागरूकता अभियान” का सफल आयोजन आत्मा किशनगंज एवं कृषि विज्ञान केंद्र, किशनगंज के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। यह कार्यक्रम 11 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 21 अप्रैल को संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के उर्वरक विक्रेता एवं प्रगतिशील किसानों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर पोषक तत्वों के संतुलित उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र, किशनगंज के कृषि वैज्ञानिक (अग्रोनॉमी) डॉ. कन्हैया लाल ने किसानों को नाइट्रोजन, फास्फोरस एवं पोटाश के कुशल एवं संतुलित प्रयोग के महत्व को सरल एवं व्यवहारिक तरीके से समझाया।
उन्होंने बताया कि बिना मृदा परीक्षण के उर्वरकों का अंधाधुंध प्रयोग न केवल उत्पादन लागत बढ़ाता है, बल्कि मृदा स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचाता है। कार्यक्रम में हरित खाद के महत्व पर विशेष बल दिया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी मो. आदिल अनवर एवं कृषि समन्वयक संतोष कुमार ने किसानों को ढैंचा एवं मूंग जैसी हरित खाद फसलों के उपयोग से मृदा उर्वरता बढ़ाने एवं रासायनिक उर्वरकों की निर्भरता कम करने के लाभों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि इन फसलों के समावेशन से न केवल भूमि की जैविक गुणवत्ता सुधरती है, बल्कि दीर्घकालीन उत्पादन स्थिरता भी सुनिश्चित होती है। इस जागरूकता अभियान के माध्यम से किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित किसानों एवं उर्वरक विक्रेताओं ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन