Awareness Campaign on Balanced Fertilizer Use in Kishanganj संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता अभियान का समापन, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
More

संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता अभियान का समापन

किशनगंज में उर्वरकों के संतुलित उपयोग हेतु जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। 11 से 21 अप्रैल 2026 तक चले इस कार्यक्रम में किसानों को मृदा परीक्षण के माध्यम से पोषक तत्वों के सही उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिकों ने हरित खाद के फायदों पर भी जोर दिया।

Tue, 21 April 2026 05:42 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता अभियान का समापन

किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट टेढ़ागाछ प्रखंड में उर्वरकों के संतुलित उपयोग हेतु जागरूकता अभियान का सफल आयोजन आत्मा किशनगंज एवं कृषि विज्ञान केंद्र, किशनगंज के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। यह कार्यक्रम 11 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 21 अप्रैल को संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के उर्वरक विक्रेता एवं प्रगतिशील किसानों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर पोषक तत्वों के संतुलित उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र, किशनगंज के कृषि वैज्ञानिक (अग्रोनॉमी) डॉ. कन्हैया लाल ने किसानों को नाइट्रोजन, फास्फोरस एवं पोटाश के कुशल एवं संतुलित प्रयोग के महत्व को सरल एवं व्यवहारिक तरीके से समझाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पथरगामा एटिक सेंटर में उर्वरक के संतुलित उपयोग पर किसानों को किया गया जागरूक

उन्होंने बताया कि बिना मृदा परीक्षण के उर्वरकों का अंधाधुंध प्रयोग न केवल उत्पादन लागत बढ़ाता है, बल्कि मृदा स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचाता है। कार्यक्रम में हरित खाद के महत्व पर विशेष बल दिया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी मो. आदिल अनवर एवं कृषि समन्वयक संतोष कुमार ने किसानों को ढैंचा एवं मूंग जैसी हरित खाद फसलों के उपयोग से मृदा उर्वरता बढ़ाने एवं रासायनिक उर्वरकों की निर्भरता कम करने के लाभों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि इन फसलों के समावेशन से न केवल भूमि की जैविक गुणवत्ता सुधरती है, बल्कि दीर्घकालीन उत्पादन स्थिरता भी सुनिश्चित होती है। इस जागरूकता अभियान के माध्यम से किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित किसानों एवं उर्वरक विक्रेताओं ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर किसानों को दी गई विस्तृत जानकारी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किशनगंज : उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर किसानों को दी गई विस्तृत जानकारी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।