kill him otherwise i will give you talaq husband told bhabhi to murder devar in patna मार दो वरना तलाक दे दूंगा, भाभी से देवर की हत्या पति ने कराई; पटना के सनसनीखेज हत्याकांड में नया मोड़, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मार दो वरना तलाक दे दूंगा, भाभी से देवर की हत्या पति ने कराई; पटना के सनसनीखेज हत्याकांड में नया मोड़

रिजवान का अपनी भाभी से अवैध संबंध था। शादी के बाद भी यह रिश्ता खत्म नहीं हुआ। धीरे-धीरे परिवार में खटास बढ़ने लगी। बड़े भाई शहबाज इस रिश्ते से नाराज रहता था। कई बार शहबाज ने पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उसने साजिश रची।

Tue, 2 Sep 2025 06:57 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
मार दो वरना तलाक दे दूंगा, भाभी से देवर की हत्या पति ने कराई; पटना के सनसनीखेज हत्याकांड में नया मोड़

पटना में फुलवारीशरीफ थाने के भुसौला दानापुर में रविवार की सुबह हुए रिजवान कुरैशी हुत्याकांड का खुलासा हुआ है। पुलिस ने घटना के महज आठ घंटे में खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों में रिजवान का बड़ा भाई शहबाज कुरैशी उसकी पत्नी और हथियार सप्लाई करने वाला जमालुद्दीनचक निवासी सैयद रजा शामिल है। पुलिस ने उसके पास से एक कट्टा, सात जिंदा कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया है।

रिजवान का अपनी भाभी से अवैध संबंध था। शादी के बाद भी यह रिश्ता खत्म नहीं हुआ। धीरे-धीरे परिवार में खटास बढ़ने लगी। बड़े भाई शहबाज इस रिश्ते से नाराज रहता था। कई बार शहबाज ने पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उसने साजिश रची। सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि शहबाज ने पत्नी पर दबाव बनाया कि अगर वह उसके साथ रहना चाहती है तो रिजवान की हत्या करनी होगी, वरना वह उसे तलाक दे देगा। इससे शहबाज की पत्नी डर गई और पति का साथ देते हुए देवर की हत्या करने की साजिश रची।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देवर के प्यार में दीवानी भाभी ने पति को कमरे में बंद कर किया बड़ा कांड, अब फरार

चाय में नींद की गोली दी

शनिवार की रात योजना के मुताबिक शबनम ने घर के सभी सदस्यों की चाय में नींद की गोली मिला दी। थोड़ी देर में पूरा परिवार गहरी नींद में चला गया। रात के अंधेरे में जब सब सो गए तो शबनम ने सोते हुए रिजवान पर गोली चला दी। गोली लगने से रिजवान की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद शबनम ने अपने पति को बचाने के लिए चाल चली। उसने उसे कमरे के भीतर बंद कर दिया ताकि किसी को शक न हो कि रिजवान की हत्या में उसका भाई भी शामिल है। घटना के बाद वह पटना जंक्शन इलाके में मोबाइल बंद कर छिप गई और बाहर भागने की फिराक में थी।

पिस्टल खरीद खगौल नहर पर ले जाकर पत्नी को गोली चलाना सिखाया

रिजवान कुरैशी की हत्या को अंजाम देने के लिए शहबाज ने अपने परिचित सैयद रजा से पिस्टल और छह कारतूस खरीदे थे। उसने पत्नी को खगौल नहर पर ले जाकर गोली चलाना सिखाया। इसके बाद महिला से तीन राउंड फायरिंग कराई, ताकि वह हथियार चलाने में माहिर हो सके। इसके बाद महिला ने यूट्यूब से भी हथियार चलाना सीखा। एक महीने तक साजिश रची गई। सिटी एसपी ने बताया कि मृतक की पत्नी यासमीन खातून के बयान पर फुलवारीशरीफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 10 हजार से अधिक नर्सों की नियुक्ति होगी, ANM का मानदेय कितना होगा

हत्या की बात स्वीकारी

सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने एसडीपीओ-1 सुशील कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। सबसे पहले महिला को हिरासत में लिया गया। सख्ती से पूछताछ में उसने पूरा राज खोल दिया। इधर सोमवार सुबह महिला ने भी थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। उसने स्वीकार किया कि पति के दबाव और डर की वजह से उसने अपने देवर रिजवान की हत्या की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्णिया एयरपोर्ट से फ्लाइट की बुकिंग शुरू,इंडिगो और स्टार एयर को मिली है मंजूरी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।