Flight ticket booking started from purnia airport indigo and star air will start service पूर्णिया एयरपोर्ट से फ्लाइट की बुकिंग शुरू, इंडिगो और स्टार एयर को उड़ान की मिली है मंजूरी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पूर्णिया एयरपोर्ट से फ्लाइट की बुकिंग शुरू, इंडिगो और स्टार एयर को उड़ान की मिली है मंजूरी

पूर्णिया एयरपोर्ट का रनवे सहित टर्मिनल बिल्डिंग का पहले चरण में निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। निर्माणाधीन टर्मिनल बिल्डिंग में एक समय पर 300 यात्रियों की क्षमता होगी। वहीं लगभग 350 करोड़ से बनने वाले नए टर्मिनल बिल्डिंग की क्षमता एक समय में 1000 यात्रियों की होगी।

Tue, 2 Sep 2025 06:23 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
पूर्णिया एयरपोर्ट से फ्लाइट की बुकिंग शुरू, इंडिगो और स्टार एयर को उड़ान की मिली है मंजूरी

बिहार के चौथे एयरपोर्ट के रूप में पूर्णिया से टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। इंडिगो की साइट पर पूर्णिया एयरपोर्ट का कोड ‘पीएक्सएन’ नजर आने लगा है। इसमें दिल्ली से पूर्णिया के बीच चलनेवाली फ्लाइट की बुकिंग भी शुरू हो गई है। हालांकि उद्घाटन के बाद विमान सेवा शुरू होगी। जानकारी के अनुसार 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। इसी दिन लगभग 350 करोड़ से बनने वाले दूसरे टर्मिनल भवन का शिलान्यास करेंगे।

हालांकि अभी तक एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इसके चालू होने से कोशी व सीमांचल के विकास को नया आयाम मिलेगा। अबतक इंडिगो और स्टार एयर द्वारा पूर्णिया से उड़ान भरने को लेकर मंजूरी मिली है। इंडियन एयरलाइंस और स्पाइसजेट की उड़ान सेवा को लेकर कागजी प्रक्रिया चल रही है। शुरुआती दौर में इंडिगो द्वारा पूर्णिया से कोलकाता व दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइट चलेगी। वहीं स्टार एयर पूर्णिया से कोलकाता और अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 10 हजार से अधिक नर्सों की नियुक्ति होगी, ANM का मानदेय कितना होगा

350 करोड़ से बनने वाले टर्मिनल बिल्डिंग का होगा शिलान्यास

पूर्णिया एयरपोर्ट का रनवे सहित टर्मिनल बिल्डिंग का पहले चरण में निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। निर्माणाधीन टर्मिनल बिल्डिंग में एक समय पर 300 यात्रियों की क्षमता होगी। वहीं लगभग 350 करोड़ से बनने वाले नए टर्मिनल बिल्डिंग की क्षमता एक समय में 1000 यात्रियों की होगी। इसके बाद यह राज्य का सबसे बड़ा एयरपोर्ट हो जाएगा। पहले चरण में लगभग 400 करोड़ की लागत से पूर्णिया हवाई अड्डा को स्टेट ऑफ द आर्ट एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। यहां एप्रोन, टर्मिनल बिल्डिंग, कार्गो कॉम्प्लेक्स, एसी चिल्लर प्लांट, एसटीपी, वॉटर एंड फायर टैंक, इलेक्ट्रिक सब स्टेशन, एविएशन फ्यूल फार्म, एडमिन ऑफिस, कमर्शियल प्लाजा, सर्फेस पार्किंग, एयरोब्रिज आदि की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना मेट्रो के एक स्टेशन का किराया 15 रुपया, वेंडिंग मशीन से टिकट कटा सकेंगे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।