khan sir is trackless after fir registered on him in firing by his bodygurards global institute patna Khan Sir FIR News: पुलिस की तारीफ की, सहयोग करेंगे भी बोला, फिर FIR के बाद कहां लापता हो गए खान सर?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Khan Sir FIR News: पुलिस की तारीफ की, सहयोग करेंगे भी बोला, फिर FIR के बाद कहां लापता हो गए खान सर?

Khan Sir FIR News: कुछ समय पहले पुलिस की तारीफ और फिर जांच में सहयोग की बात कहने वाले खान सर अब अचानक लापता हैं। खान सर पर FIR दर्ज किए जाने के बाद से पुलिस को भी उनके सामने आने का इंतजार है। खान सर पर गैर जमानतीय धाराओंं में केस दर्ज है। 

Sun, 7 June 2026 07:44 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
Khan Sir FIR News: पुलिस की तारीफ की, सहयोग करेंगे भी बोला, फिर FIR के बाद कहां लापता हो गए खान सर?

Khan Sir FIR News: खान सर कहां हैं? पटना के खान ग्लोबिल इंस्टीच्यूट में हुए विवाद के बाद से खान सर और उनके कोचिंग सेंटर पर सबकी निगाहे हैं। लेकिन अब फैजल खान खुद लापता हो गए हैं। 2 जून को कोचिंग सेंटर में हुए बवाल के बाद फैजल खान पर गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज है। उनपर गोली चलवाने, हत्या के प्रयास और आर्म्स ऐक्ट में गैर जमानती धाराओं के तहत केस दर्ज कराया गया है। लेकिन खान सर पुलिस की पकड़ से दूर हैं और कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि वो फिलहाल अंडरग्राउंड हैं।

फिलहाल खान सर के सामने कोर्ट से अग्रिम जमानत लेने का विकल्प है ताकि वो गिरफ्तारी से बच सकें। लेकिन शनिवार को ना तो खान सर खुद पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे और ना ही उनके वकीलों की तरफ से अग्रिम जमानत याचिका दायर हो सकी। पुलिस भी खान सर की राह ही तकती रह गई पर वो सामने नहीं आए। यहां एक गौर करने वाली बात यह भी है कि खान सर ने अचानक गायब होने से पहले खुद यह कहा था कि वो पुलिस की जांच में हर सहयोग करेंगे। जब उनके खिलाफ ज्ञान बिंदू जी.एस. एकेडमी की तरफ से FIR दर्ज कराई गई थी तब खान सर ने कहा था कि अगर मेरे खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज हुई है तो मैं पुलिस को सहयोग करूंगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खान सर ने खुद फायरिंग करवाई, ज्ञान बिंदु प्रबंधन का दावा;फीस वाले दावे को चुनौती

इतना ही नहीं इससे पहले 3 जून को खान सर ने पटना पुलिस और सम्राट चौधरी सरकार की जमकर तारीफ भी की थी। खान सर ने उस वक्त कहा था कि 2 जून को उनके कोचिंग सेंटर पर हमले और तोड़फोड़ के बाद जिस तरह से सम्राट चौधरी सरकार की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और कुछ लोगों को तुरंत पकड़ लिया वो काबिल-एःतारीफ है। लेकिन अब जब खान सर खुद ही इस पूरे प्रकरण में फंसते नजर आ रहे हैं तो वो पुलिस से बचते फिर रहे हैं।

शनिवार को खान सर के कोर्ट में सरेंडर की अफवाह उड़ी थी। हालांकि, बाद में बाद में खान सर के वकील की ओर से जानकारी दी गई कि वे सरेंडर नहीं करेंगे बल्कि सोमवार या मंगलवार को अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में मानसून कब आएगा, आज कहां होगी बारिश और कहां गर्मी का कहर

कोचिंग सेंटर पर मारपीट मामले में 2 एफआईआर है दर्ज

दो जून को मुसल्लहपुर स्थित खान कोचिंग सेंटर पर पथराव और गार्ड के साथ मारपीट और फायरिंग मामले में कदमकुआं थाने की पुलिस ने दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की है। एक प्राथमिकी में ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के निदेशक रौशन आनंद समेत तीन को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दूसरी प्राथमिकी सोशल मीडिया में खान सर के दो गार्ड द्वारा फायरिंग करने का वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज की गई है। इस मामले में खान सर के दो निजी सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि उनका दोनों राइफल भी जब्त कर लिया गया है। मामले में खान सर पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनपर आरोप है कि उनके कहने पर ही दोनों गार्डों ने रायफल से फायरिंग की थी। इसी आरोप में उन पर भी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।